Team India next series
Team India next Series : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया और पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सीरीज का आखिरी मैच ब्रिस्बेन में बारिश की वजह से रद्द हो गया। भारत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 2008 के बाद से कोई टी20 सीरीज नहीं हारा है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के तुरंत बाद भारतीय टीम अब घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलती नजर आएगी। इस दौरे में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
पहला टेस्ट: 14-18 नवंबर, कोलकाता, ईडन गार्डन्स (किक-ऑफ सुबह 9:30 बजे, टॉस सुबह 9 बजे)
दूसरा टेस्ट: 22-26 नवंबर, गुवाहाटी, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम
टेस्ट सीरीज के लिए भारत ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि साउथ अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा संभालेंगे।
पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
पहला टी20: 9 दिसंबर, कटक
दूसरा टी20: 11 दिसंबर, मुल्लांपुर
तीसरा टी20: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा टी20: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां टी20: 19 दिसंबर, अहमदाबाद
टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड बाद में घोषित किया जाएगा।
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…