दुनिया

पाक सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 280 TLP कार्यकर्ताओं की मौत, मौलाना साद गिरफ्तार

Pakistan news : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा संबंधी प्रस्ताव का समर्थन किए जाने पर देश के भीतर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने इसके खिलाफ इस्लामाबाद तक मार्च निकालने की चेतावनी दी थी।

हिंसक कार्रवाई में 280 कार्यकर्ताओं की मौत

संगठन के कार्यकर्ता बीती रात मुरीदके में डेरा डाले हुए थे, तभी पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन पर कार्रवाई की, जो एक भीषण हिंसा में बदल गई। इस घटना में TLP के करीब 280 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है।

तहरीक-ए-लब्बैक के लाहौर से इस्लामाबाद तक के मार्च को रोकने के लिए ऑपरेशन चलाया। पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस ने मुरीदके में तड़के सुबह 3 बजे से लेकर 9 बजे तक संयुक्त अभियान चलाया।

बड़ी संख्या में लाशें बिखरी नजर आईं

प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने अंधाधुंध फायरिंग की और भारी मात्रा में आंसू गैस के गोले दागे। पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस ने तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के मंच को भी आग के हवाले कर दिया। संगठन का कहना है कि इस कार्रवाई में उसके 280 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि 1900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालात इतने गंभीर थे कि मंच के आसपास बड़ी संख्या में लाशें बिखरी नजर आईं।

गौरतलब है कि तहरीक-ए-लब्बैक ने पिछले शुक्रवार को लाहौर से इस्लामाबाद की ओर मार्च की शुरुआत की थी, जो पिछले दो दिनों से मुरीदके में रुका हुआ था। संगठन के अमीर मौलाना साद हुसैन रिजवी और शहबाज शरीफ सरकार के बीच बातचीत जारी थी, लेकिन बीती रात करीब 11 बजे साद हुसैन रिजवी ने घोषणा की कि बातचीत नाकाम हो गई है और अब वे सरकार की कोई बात नहीं मानेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस्लामाबाद की ओर कूच करेंगे।

Kajal Sharma

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago