Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। एक के बाद एक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी कर रही है। इसी बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की ओर से सोमवार (13 अक्टूबर, 2025) को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।
इस दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे है। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी उपस्थित रहे। दूसरी लिस्ट में 65 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई।
दूसरी लिस्ट में प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि भागलपुर से अभयकांत झा उम्मीदवार होंगे। डॉ. शाहनवाज बड़हरिया सीट से प्रत्याशी होंगे। शिवहर से नीरज सिंह, नरकटिया से लाल बाबू यादव, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, संदेश से राजीव रंजन सिंह, बाजपट्टी से आजम अनवर हुसैन, हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर, नरपतगंज से जनार्दन यादव, इस्लामपुर से तनुजा कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
बता दें कि इससे पहले 9 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं। पहली सूची में शामिल प्रमुख नामों में बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी आर के मिश्रा (दरभंगा), वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता वाई वी गिरि (मांझी), पटना विश्वविद्यालय और नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के सी सिन्हा (कुम्हरार) और भोजपुरी गायक रितेश रंजन पांडेय (करगहर) शामिल हैं।
दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने बीते 11 अक्टूबर को राघोपुर से चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत की थी। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि वह तेजस्वी को "अमेठी में राहुल गांधी की तरह" हराएंगे।
प्रशांत किशोर राघोपुर पहुंचे थे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ था। जनसभा में पीके ने लोगों से सवाल किया था, आपके स्थानीय विधायक दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, क्या आप कभी अपनी समस्या लेकर उनके पास जा पाए हैं? इस पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया से संकेत मिला था कि तेजस्वी यादव तक पहुंचना आम मतदाताओं के लिए आसान नहीं रहा है।
ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : पवन सिंह ने किया इनकार, पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…