राजस्थान

जयपुर में अमित शाह के कार्यक्रम से वसुंधरा राजे रहीं गायब, राजनीतिक हलकों में तेज़ हुई चर्चा

Rajasthan News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार, 13 अक्टूबर को जयपुर के दौरे पर रहे है। उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया कार्यक्रम से गायब रहीं। उनकी अनुपस्थिति को लेकर अब सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अमित शाह के कार्यक्रम से वसुंधरा राजे की अनुपस्थिति को राजनीतिक नजरिए से मामूली नहीं माना जा सकता। हालांकि अब तक उनके शामिल न होने की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

वसुंधरा राजे की कार्यक्रम से गैरमौजूदगी इसलिए भी चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे के दौरान की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में पीएम मोदी और वसुंधरा राजे मंच पर अभिवादन के दौरान आपस में बातचीत करते नजर आए थे। यह तस्वीर उस वक्त काफी चर्चा में रही थी और राजनीतिक हलकों में इसके कई मायने निकाले गए थे।

जयपुर दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के फायदे गिनाते हुए इन्हें 21वीं सदी का सबसे बड़ा सुधार (रिफॉर्म) करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने 9,315 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

अमित शाह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कई बार सराहना की। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि दीपावली की खरीदारी से ही स्वदेशी के प्रति संकल्प लेना चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी सीधा निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें केवल बातें करती थीं, जबकि भाजपा जो कहती है, उसे जमीन पर उतारकर दिखाती है।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : जन सुराज ने जारी की दूसरी लिस्ट, हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर, नरपतगंज से जनार्दन

Kajal Sharma

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago