Categories: Others

31 जुलाई 2025 आज का लव राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए दोस्ती से मिलेगी खुशी, जानिए बाकी राशियों के प्रेम जीवन का हाल!

Today Love Horoscope: आज का दिन रिश्तों में समझदारी लाने वाला है। कुछ राशियों को अपनों से सहारा मिलेगा, तो कुछ को पुराने झगड़ों से छुटकारा मिल सकता है। जो भी हो, दिल की बात को दिल से कहने का समय है!

मेष
आज दिल की बातें खुलकर कहना अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में ताजगी आ सकती है। अगर किसी बात को लेकर अनबन थी, तो उसका हल निकलेगा। सिंगल हैं तो कोई नया आकर्षण आपके आसपास हो सकता है। भावनाओं को छुपाने की बजाय उन्हें समझदारी से बांटना बेहतर रहेगा।

वृषभ
आपका साथी आज आपको समझने की कोशिश करेगा। किसी पुरानी बात को लेकर दिल में शिकायत हो सकती है, लेकिन बातचीत से सब सुलझेगा। सिंगल लोगों के लिए पुराने दोस्त से जोड़ा बन सकता है। दिन का दूसरा हिस्सा प्यार के लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन
आज दिल से ज्यादा दिमाग काम करेगा। भावनाओं को जरूरत से ज्यादा मत तोलें। साथी के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है लेकिन आप जल्दी सुलझा लेंगे। जो अकेले हैं, उन्हें सोशल मीडिया से जुड़ने का कोई मौका मिल सकता है। खुद को ओपन रखें।

कर्क
आज का दिन रोमांटिक रहेगा। अगर किसी से प्यार है, तो सामने आकर बात करें। रिश्तों में नयापन और गहराई दोनों देखने को मिलेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। मूड बहुत इमोशनल रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें।

सिंह
आपका आत्मविश्वास आज रिश्तों को मजबूत बनाएगा। कोई पुरानी अधूरी बात आज पूरी हो सकती है। साथी को इंप्रेस करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को आज किसी खास की ओर से इशारा मिल सकता है। रोमांस का मौसम है बस दिल खोलिए।

कन्या
आपका दिन दोस्तों के साथ बीतेगा और कोई करीबी दिल के करीब आ सकता है। रिश्तों को लेकर सोचने का अच्छा समय है। पुराने किसी रिश्ते की याद आ सकती है। आपसी समझ बढ़ेगी। अगर किसी पर भरोसा करते हैं, तो आज जाहिर करें।

तुला
आज का दिन प्यार के इम्तिहान का है। अगर सच्चा रिश्ता है तो थोड़ी मुश्किलें भी मजबूती लाएंगी। पार्टनर से कोई गलतफहमी हो सकती है, लेकिन आप चाहें तो बातों से सब ठीक कर सकते हैं। सिंगल लोगों को पुराने प्यार से मैसेज आ सकता है।

वृश्चिक
भावनाएं गहराई में होंगी और आप बहुत कुछ महसूस करेंगे लेकिन कह नहीं पाएंगे। किसी की छोटी सी बात दिल को छू सकती है। रिलेशनशिप में कुछ उलझने होंगी, लेकिन सब सुलझ सकता है। सिंगल लोगों के लिए कोई खास सरप्राइज आ सकता है।

धनु
आज आप अपनी आजादी और प्यार के बीच बैलेंस जानने की कोशिश करेंगे। पार्टनर को स्पेस दें और खुद भी थोड़ा रिलैक्स करें। जो लोग नया रिश्ता शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय बेहतर है। पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं।

मकर
आज ज़िम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा होंगी, जिससे रोमांस के लिए समय निकालना मुश्किल लग सकता है। लेकिन छोटा सा प्यारा सा इशारा भी आपके पार्टनर को खुशी देगा। जो अकेले हैं, उनके लिए दोस्तों से कोई अच्छा कनेक्शन बन सकता है।

कुंभ
प्यार को लेकर आज आपकी सोच कुछ अलग रहेगी। मन कुछ फ्री महसूस करेगा और शायद यही आज के दिन का जादू है। अपने साथी से कुछ नया शेयर करने का दिन है। सिंगल लोगों को किसी इवेंट या ग्रुप से कनेक्शन मिल सकता है।

मीन
आज भावनाएं बहुत तेजी से बदल सकती हैं। दिल की बात कहने में झिझक महसूस होगी लेकिन अगर कहेंगे तो सामने वाला सराहेगा। पार्टनर से छोटी मोटी बात पर तकरार हो सकती है, लेकिन उसका असर लंबे समय तक नहीं रहेगा। अकेले हैं तो ध्यान से सोचें कोई अच्छा रिश्ता आपकी ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : “मुझे कंट्रोल मत कीजिए”, राज्यसभा में शिवसेना सांसद पर क्यों भड़कीं जया बच्चन?

Jesika verma

जेसिका – शब्दों की जादूगर, डिज़िटल दुनिया की खोजी जेसिका सिर्फ एक कंटेंट राइटर नहीं, वो कहानियों को आकार देने वाली और वेबसाइट्स को जान देने वाली एक डिजिटल क्रिएटर हैं। न्यूज़ इंडिया 24x7 की न्यूज़रूम में वे हर दिन शब्दों से वो तस्वीर बनाती हैं जो दिल तक पहुंचती है। अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श पब्लिक स्कूल से करने के बाद, अब वे विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में ज्ञान की उड़ान भर रही हैं। टेक्नोलॉजी से उनका रिश्ता कुछ खास है — उन्हें वेबसाइट्स के हर कोने को निखारना, डिज़ाइन से प्रयोग करना और कुछ नया सीखते रहना बेहद पसंद है। चाहे वेबसाइट को आसान बनाना हो या खूबसूरत, जेसिका हमेशा अपनी टीम की रीढ़ बनकर खड़ी रहती हैं। सीखने की ललक और कुछ नया रचने की चाह ने उन्हें कंटेंट की दुनिया में वो मुकाम दिलाया है जहाँ हर शब्द उनका स्टाइल बोलता है।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

50 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago