व्यापार

“सरकार असर का अध्ययन कर रही”, ट्रंप के टैरिफ पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया

Government on Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। सरकार की तरफ से कहा गया है, “सरकार ने द्विपक्षीय व्यापार पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ध्यान दिया है। सरकार इसके निहितार्थों का अध्ययन कर रही है।”

सरकार किसानों और उद्यमियों को देती है महत्व

सरकार (Government on Tariff) ने आगे कहा, “भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत कर रहे हैं और हम इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सरकार हमारे किसानों, उद्यमियों और MSME के कल्याण की रक्षा को सर्वोच्च महत्व देती है। भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “सरकार हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, जैसा कि ब्रिटेन के साथ हुए हालिया व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते समेत अन्य व्यापार समझौतों के मामले में किया गया है।”

ट्रंप ने बुधवार को की घोषणा

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी (BTA)पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ गतिरोध के संकेतों के बीच बुधवार को भारत पर एक अगस्त से 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने का भी फैसला किया। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब एक दिन पहले ही भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि एक अमेरिकी व्यापार दल व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए 25 अगस्त से भारत का दौरा करेगा।

यह भी पढ़ें: काहे को प्रधानमंत्री जी को बुला रहे हो? राज्यसभा में अमित शाह का विपक्ष पर तंज

वहीं, अब इस घोषणा को भारत (Government on Tariff) पर अमेरिका की मांगों को मानने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने हाल ही में जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (EU) जैसे प्रमुख साझेदारों के साथ अनुकूल व्यापार समझौते किए हैं।

यह भी देखें: बड़ा घोटाला..! Delhi NCR के बिल्डरों पर CBI ने क्यों मारे छापे, बैंकों की भी मिलीभगत आई सामने |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago