देश

राज्यसभा में अमित शाह ने गिनाए आंकड़े, बोले- आतंकी हमलों में आई 70 फीसदी की कमी

Amit Shah in Rajya Sabha:ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जमकर घमासान हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया तो विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने के नारे लगाते हुए वॉकआउट कर दिया। शाह ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच देश में कुल 7,217 आतंकी घटनाएं दर्ज की गई थीं, लेकिन जून 2015 से मई 2025 के बीच यह संख्या सिर्फ 2,150 रह गई, यानी 70 फीसदी की कमी आई है।

विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा

संसद में अमित शाह ने संबोधन शुरू किया तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वो पीएम मोदी को सदन में देखना चाहते थे। विपक्ष ने मांग की कि सरकार का पक्ष प्रधानमंत्री मोदी खुद रखें। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

पहलगाम के गुनहगारों को मार गिराया

वहीं, अमित शाह ने संसद (Amit Shah in Rajya Sabha) को जानकारी देते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया है। शाह ने कहा कि पीड़ित परिवारों ने मुझे मैसेज में कहा था कि इन आतंकियों को सिर पर गोली मारिएगा, सेना ने भी इन आतंकियों के सिर पर गोली मारी है।

22 अप्रैल को पीएम मोदी से हुई थी बात

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई। मैं शाम को ही वहां पहुंच गया था। मैं पीड़ित परिवारों से मिला। 6 दिन की शादी वाली एक विधवा थी, मैं अपने जीवन में वो दृश्य नहीं भूल सकता। ऐसा जघन्य अपराध कभी नहीं हुआ। धर्म पूछकर ऐसा कुकृत्य किया। क्यों मारा गया… वो संदेश देना चाहते थे कि वो कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त नहीं देखना चाहते थे। मैं उनको संदेश देना चाहता हूं कि कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करके रहेंगे।

यह भी पढ़ें: “मुझे कंट्रोल मत कीजिए”, राज्यसभा में शिवसेना सांसद पर क्यों भड़कीं जया बच्चन?

अमित शाह (Amit Shah in Rajya Sabha)ने कहा कि पीएम मोदी ने 24 को बिहार में कहा था। बकौल पीएम मोदी, “22 अप्रैल को किया यह हमला निहत्थे पर्यटकों पर नहीं, भारत पर दुस्साहसी हमला है। उन्हें कल्पना से भी बढ़कर सजा दी जाएगी। आतंकियों के बीच बची-खुची जमीन है, उसे भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। भारतवासी एकजुट हैं- उन आतंक के आकाओं को सबक सिखाने के लिए। आतंकवाद कभी भी भारत की आत्मा को तोड़ नहीं पाएगा।”

यह भी देखें: Bangladesh Hindu Tax: बांग्लादेश में हिंदू इलाक़ों में फिर विवाद, क्या दोहराया जा रहा है इतिहास?

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

10 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

29 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

47 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

1 hour ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

1 hour ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

2 hours ago