देश

“मुझे कंट्रोल मत कीजिए”, राज्यसभा में शिवसेना सांसद पर क्यों भड़कीं जया बच्चन?

Jaya Bachchan in Rajya Sabha: ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में बुधवार को भी चर्चा हुई। इस दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने सरकार पर आम लोगों से छल करने का आरोप लगाते हुए पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगने की मांग की। सपा सांसद ने कहा कि सरकार ने ही जम्मू कश्मीर में सब कुछ सामान्य होने का दावा किया था। साथ ही जया बच्चन ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब पहलगाम आतंकी हमले में इतनी सारी महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया तो इसका नाम ऐसा क्यों रखा गया।

पहलगाम में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान जया बच्चन (Jaya Bachchan in Rajya Sabha) ने 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में मारे गए 26 निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। उन्होंने अपने संबोधन में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “यह अजीब सा लगता है कि आतंकियों ने किस तरह धर्म पूछ कर लोगों को उनके अपनों के सामने मार डाला।” सपा सांसद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की पत्नियों, बहनों का सिंदूर तो उजड़ गया लेकिन सरकार ने जवाबी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा। पता नहीं ऐसा नाम क्यों रखा?

आपने इसका नाम सिंदूर क्यों रखा?

वहीं, सत्ता पक्ष को संबोधित करते हुए, जया बच्चन ने कहा, “मैं आपको उन लेखकों के लिए बधाई देती हूं जिन्हें आपने नियुक्त किया है। आप बड़े-बड़े नाम रखते हैं। आपने इसका नाम सिंदूर क्यों रखा? सिंदूर तो उजड़ गया, मारे गए लोगों की पत्नियों का।” हालांकि, जब सत्ताधारी पार्टी के सांसदों (Jaya Bachchan in Rajya Sabha) ने उनके भाषण के बीच टीका-टिप्पणी की तो बच्चन नाराज हो गईं। उन्होंने कहा, “या तो आप बोलें या मैं बोलूँगी। जब आप बोलते हैं, तो मैं बीच में नहीं बोलती। जब कोई महिला बोलती है, तो मैं कभी बीच में नहीं बोलती। इसलिए कृपया अपनी जुबान पर काबू रखें।”

‘मुझे कंट्रोल मत कीजिए’

वहीं, इस दौरान जब उनके बगल में बैठीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो जया उन पर भी बिफर गईं। जया ने बगल में बैठीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद से कहा, “प्रियंका, मुझे कंट्रोल मत कीजिए।” जिस पर प्रियंका चतुर्वेदी हंसती नजर आईं।

यह भी पढ़ें: काहे को प्रधानमंत्री जी को बुला रहे हो? राज्यसभा में अमित शाह का विपक्ष पर तंज

सपा सांसद (Jaya Bachchan in Rajya Sabha) ने पहलगाम आतंकी हमले के पीछे खुफिया विफलता पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “आपने लोगों का विश्वास तोड़ा है। पीड़ितों के परिवार आपको कभी माफ नहीं करेंगे।” जया ने कहा “अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में शांति होने, सब कुछ सामान्य होने का दावा किया गया था और तब पर्यटक वहां गए थे। लेकिन उन्हें वहां क्या मिला ? मौत…।”

यह भी देखें: Bihar Election 2025: बिहार की 1 लाख आशा कार्यकर्ताओं को सीएम Nitish का गिफ्ट, 3 गुना बढ़ाया मानदेय

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago