चुनाव

सड़क के रास्ते सदन तक पहुंचेगा महागठबंधन ! चुनाव से पहले घर-घर जाने की तैयारी कर रहा विपक्ष

Mahgathbandhan Bihar Yatra : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का महागठबंधन राज्य में एक विशाल यात्रा निकालने जा रहा है. यह यात्रा आगामी अगस्त 2025 में शुरू होगी और इसमें प्रमुख विपक्षी नेता, विशेषकर राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शामिल होंगे. बुधवार को पटना में तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में इस यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई.

महागठबंधन  की समन्वय बैठक में निर्णय

तीन घंटे तक चली बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बताया कि इस यात्रा के दौरान गठबंधन के नेता राज्य के विभिन्न इलाकों में जाएंगे और एनडीए सरकार की नाकामयाबी को उजागर करेंगे. उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक जन आंदोलन बनेगी, जिसमें हम जनता को सूचित करेंगे कि बिहार सरकार ने किस तरह से 70 हजार करोड़ का घोटाला किया है और चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन में नाम काटने जैसी अनियमितताएं सामने आई हैं. इसके अलावा, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो चुकी है.

कब शुरु होगी विपक्ष यात्रा

तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान गठबंधन के बड़े नेता हर प्रमंडल में कार्यक्रम आयोजित करेंगे, और इस यात्रा में राष्ट्रीय स्तर के नेता भी भाग लेंगे. यात्रा के मार्ग और तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के शामिल होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से इस बारे में बातचीत हुई है और उन्होंने इस यात्रा में भाग लेने की सहमति दी है.

ये भी पढ़ें : ट्रेड डील की अधूरी बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, भारत पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका

रक्षाबंधन के बाद यात्रा की प्लानिंग

तेजस्वी यादव ने रक्षाबंधन के बाद यात्रा शुरू होने की संभावना जताई और कहा कि यह यात्रा राज्य भर में एक बड़ा मुद्दा बनेगी और हम एनडीए सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे.राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार महागठबंधन की यह यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है,क्योंकि इसमें विपक्षी दलों का एकजुट होने का संकेत मिलता है और यह एनडीए के खिलाफ व्यापक जन समर्थन जुटाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

28 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

41 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago