Malda Protest Case: पश्चिम बंगाल के मालदा में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले एनआईए की टीम ने अब तक मुख्य साजिशकर्ता समेत 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए अन्य आरोपियों के यहां भी रेड मार रही है और पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मास्टरमाइंड का नाम वकील मोफक्करुल इस्लाम बताया जा रहा है। वहीं, मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है और वे इसे राज्य को बदनाम करने की साजिश बता रही है।
मालदा के कालियाचक में सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था और उन्हें करीब 8 घंटे तक उपद्रवियों ने बंधक बनाकर रखा था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बंगाल के डीजीपी से बात की, तब जाकर पुलिस पहुंची और बंधक बनाए गए न्यायिक अधिकारियों को छुड़ाया गया। वहीं, कोर्ट के आदेश पर एनआईए मामले की जांच कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सुनवाई के दौरान खुद भारत के मुख्य न्यायाधीश ने इस घटना पर गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया और कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत का चुनाव आयोग चाहे तो मामले की जांच सीबीआई या राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराई जा सकती है, जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एनआईए जांच के आदेश दे दिए।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…