उत्तर प्रदेश

4 शादी, 8 करोड़ से ज्यादा की ठगी…कानपुर मे पकड़ी गयी लुटेरी दुल्हन, 10 खातों से मिली ट्रांजेक्शन ?

Kanpur News : शादी का लालच देकर लोगों को ठगने वाली “लुटेरी दुल्हन” दिव्यांशी चौधरी (30) को कानपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद सामने आया है कि आरोपी दुल्हन ने दो बैंक मैनेजरों और दो सब-इंस्पेक्टरों समेत 12 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ठगे। जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि उसके विभिन्न बैंक खातों में 8 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा है ।

लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी का शातिराना खेल

बता दें कि जानकारी के अनुसार, दिव्यांशी ( लुटेरी दुल्हन ) का तरीका बेहद शातिराना था। वह पहले शादी का झांसा देकर या प्रेमजाल बिछाकर पीड़ितों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी, फिर रेप या छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर भारी रकम वसूलती थी। कोर्ट में ट्रायल के दौरान बयान पलटकर मुकदमा वापस ले लेती थी और समझौता कर लेती थी। 17 फरवरी 2024 को बुलंदशहर निवासी सब-इंस्पेक्टर आदित्य कुमार लोचव (2019 बैच) से उसकी चौथी शादी हुई थी।

दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी, लाखों के जेवर और धूमधाम से शादी का लालच देकर आदित्य और उनके परिवार को ठगा गया। शादी के कुछ महीनों बाद ही आदित्य को दिव्यांशी के व्यवहार पर शक हुआ। वह ससुराल में कम रुकती थी, फोन से सभी UPI ऐप डिलीट कर देती थी और पति के ड्यूटी पर होने पर लगातार पैसे मांगती थी। पीड़ित दरोगा ने बताया कि वो एक दिन छुट्टी पर घर आया तो उसने दिव्यांशी का जबरन फोन चेक किया इस दौरान ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखकर उनके होश उड़ गए। 10 से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन दिखाई दिया। पूछताछ पर दिव्यांशी झगड़ा करके मायके चली गई।

ठगी का पूरा नेटवर्क हुआ बेनकाब

बताते चले 25 नवंबर 2025 को दिव्यांशी ने कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ड्रामा किया और पति आदित्य पर 14.50 लाख रुपये हड़पने व अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। जवाब में आदित्य ने सैकड़ों पुख्ता सबूत पेश किए, जिससे दिव्यांशी का पूरा ठगी का नेटवर्क सामने आने लगा। लेकिन दिव्यांशी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई बार हंगामा किया, पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया जिसके बाद पीड़ित दरोगा ने परेशान होकर 2 बार आत्महत्या का प्रयास भी किया ।

कई पुलिस अधिकारियों के खातों में करोड़ों का हुआ ट्रांजेक्शन

जांच में सबसे बड़ा झटका तब लगा जब दिव्यांशी के खातों से मेरठ जोन में तैनात रहे कई पुलिस अधिकारियों (सब-इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर और सीओ स्तर तक) के खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन मिले। पुलिस का मानना है कि ठगी के इस गिरोह में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो गिरफ्तारी के बाद भी समझौते का दबाव डाल रहे थे। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सब-इंस्पेक्टर आदित्य ने दो बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी।

सोमवार देर रात दिव्यांशी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक षड्यंत्र सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हाला की अभी तक पुलिस का बयान नहीं आया है इस मामले को लेकर

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago