देश

434 विमान, 10 हजार क्रू… फिर भी ठप क्यों पड़ गया इंडिगो? देश की आधी उड़ानें रोक देने वाले संकट का असली कारण क्या है?

Indigo Airlines Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय ऐसे ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है, जिसने हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते दो दिनों में ही 200 से अधिक उड़ानें रद्द और सैकड़ों फ्लाइट्स घंटों की देरी से चलीं। राजधानी दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता और इंदौर जैसे बड़े शहरों में 150 से ज्यादा विमान ग्राउंडेड होने से एयरपोर्ट पर लंबी कतारें और यात्री नाराज़गी का माहौल देखने को मिला।

कहाँ बिगड़ा इंडिगो का सिस्टम?

434 विमानों और 2300+ दैनिक उड़ानों के विशाल नेटवर्क वाली एयरलाइन के पास 5456 पायलट, 10,212 केबिन क्रू और करीब 41,000 कर्मचारी हैं। इसके बावजूद कंपनी पर क्रू की कमी का गंभीर आरोप लग रहा है। पायलट एसोसिएशन का दावा है कि वास्तविक समस्या पायलटों की भारी शॉर्टेज है, जिसे कंपनी तकनीकी दिक्कत, मौसम और भीड़ जैसे कारणों के पीछे छिपा रही है। आरोप तो यहाँ तक हैं कि इंडिगो इन हालातों का इस्तेमाल सरकार पर फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) में ढील के लिए दबाव बनाने में कर रही है।

यात्रियों की जेब पर बड़ा झटका

फ्लाइट्स की भारी कैंसिलेशन का सीधा असर किराए पर पड़ा है। दिल्ली–मुंबई जैसे व्यस्त रूट पर टिकट कीमतें 4–5 हजार से बढ़कर 21–25 हजार रुपये तक पहुँच गईं, यानी करीब पाँच गुना इजाफा। छुट्टियों के सीजन में यह उछाल यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है। एयरलाइन ने माफी मांगते हुए अगले 48 घंटों में स्थिति सामान्य करने का आश्वासन दिया है। कंपनी ने परेशानी के लिए तकनीकी समस्याएं, खराब मौसम और FDTL नियमों को जिम्मेदार ठहराया।

यात्रियों को सलाह है कि वे एयरपोर्ट समय से पहले पहुँचें, ऐप पर लाइव स्टेटस चेक करते रहें और कैन्सिलेशन की स्थिति में रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प तुरंत चुनें। छुट्टियों के इस सीजन में कनेक्टिंग फ्लाइट वालों को खास सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़े: आज भारत में पुतिन का आगमन, तेल, ट्रेड और नया समीकरण… भारत को क्या है मिलने वाला

Shagun Chaurasia

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

5 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

23 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

42 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago