देश

आज भारत में पुतिन का आगमन, तेल, ट्रेड और नया समीकरण… भारत को क्या है मिलने वाला

Putin India Visit: रूस–यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर को भारत पहुंच रहे हैं, और यह दौरा दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों में नई हलचल पैदा कर रहा है। जहां रूस अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच भरोसेमंद साझेदार की तलाश में है, वहीं भारत ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रहा है।

पहले किस पर होगी नजर

सबसे पहले नजर व्यापार पर होगी। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण रूस के पास सीमित व्यापारिक रास्ते बचे हैं। इसके बावजूद भारत लगातार रूस से तेल और अन्य सामान खरीद रहा है, जबकि अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी आयात शुल्क का दबाव भी बना हुआ है। पुतिन का फोकस दोनों देशों के बीच व्यापार को अगले कुछ वर्षों में 100 अरब डॉलर तक ले जाने पर रहेगा।

रुपया–रूबल लेनदेन प्रणाली

इस दौरे की सबसे अहम कड़ी है रुपया–रूबल लेनदेन प्रणाली को मजबूत बनाना। रूस चाहता है कि दोनों देशों के बीच भुगतान डॉलर पर निर्भर न रहे। इससे व्यापार सुरक्षित और तेज होगा। पुतिन ने संकेत दिया है कि अब रूस भारत के उत्पादों का बड़ा खरीदार बनने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में होने वाले भारत–रूस बिजनेस फोरम में इसी पर चर्चा होगी, साथ ही रूस भारतीय उद्योगों और कुशल श्रमिकों के लिए अपने बाजार खोलने की योजना भी रखेगा।

सबसे संवेदनशील मुद्दा

भारत के लिए सबसे संवेदनशील मुद्दा तेल आयात है। अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ के कारण रूस से तेल खरीदना महंगा और जटिल हो गया है। पुतिन के साथ आ रहे रोजनेफ्ट और गैजप्रॉमनेफ्ट के अधिकारी इस मुद्दे के समाधान पर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि भारत रूसी सुदूर पूर्व में सखालिन-1 प्रोजेक्ट में ओएनजीसी विदेश की हिस्सेदारी 20% तक बढ़ाने का प्रस्ताव आगे रख सकता है।

कुल मिलाकर, पुतिन की यह यात्रा भारत–रूस साझेदारी को एक नए मोड़ पर ले जाने वाली है, जहाँ कूटनीति, ऊर्जा और व्यापार तीनों दांव पर हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली की सांसें संकट में, धुंध में छिपा ज़हर, GRAP-III हटने के बाद भी क्यों खतरा टला नहीं?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

1 hour ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

2 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

2 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

2 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

3 hours ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

3 hours ago