Delhi AQI
Delhi AQI: दिल्ली की सर्द सुबह एक बार फिर सांसों पर भारी पड़ रही है। तापमान गिरने, हवा शांत होने और धुंध के घने होने से राजधानी की हवा जहरीली हो चुकी है। 4 दिसंबर की सुबह दर्ज हुआ AQI 387 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है और विशेषज्ञों के मुताबिक इस स्तर की हवा रोज़ 20–30 सिगरेट पीने जितनी हानिकारक मानी जा सकती है। PM 2.5 और PM 10 के बढ़े स्तर ने सांस और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का जोखिम और बढ़ा दिया है।
इसी गंभीर माहौल के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 50% वर्क फ्रॉम होम वाला आदेश वापस ले लिया है। अब सभी सरकारी दफ्तर सामान्य रूप से खुलेंगे। पर्यावरण मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्थिति में हल्का सुधार देखते हुए GRAP-III हटाया गया है, लेकिन GRAP-I और GRAP-II की सख्ती पहले की तरह जारी रहेगी। स्कूलों में चल रहा हाइब्रिड मोड भी खत्म कर दिया गया है।
CAQM के अनुसार, बीते तीन दिनों में प्रदूषण स्तर 327–335 के दायरे में रहा, जो अब भी ‘बहुत खराब’ है। इसलिए निर्माण और ध्वंस वाली बंद साइटों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। आयोग ने चेतावनी दी है कि हवा अभी संवेदनशील स्तर पर है, इसलिए किसी भी ढील का फैसला बेहद सावधानी से लिया जा रहा है।
101–200: मध्यम
201–300: खराब
301–400: बहुत खराब, GRAP-II लागू
401–500: गंभीर, GRAP-III लागू
GRAP-III में निर्माण पर रोक समेत कई कठोर प्रतिबंध लागू होते हैं, जिन्हें अब हटा लिया गया है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं।
CAQM ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाएँ और प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों से दूर रहें। मौसम विशेषज्ञों को आने वाले दिनों में हल्की सुधार की उम्मीद है, लेकिन सतर्कता अभी भी बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़े: नितिन गडकरी का विकसित भारत रोडमैप, विकास की रीढ़ बनेगा आधुनिक परिवहन व राजमार्ग नेटवर्क
Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…
IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…
Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…
US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…
Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…
Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…