virat kohli has smashed odi tons
Virat Kohli Smashed ODI: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपने सुनहरे दौर में लौट आए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में उन्होंने पहले दो मुकाबलों में लगातार शतक जड़कर यह साफ कर दिया है कि 2027 विश्व कप तक उनकी भूख और जुनून दोनों बरकरार हैं। रायपुर में आया उनका 102 रन का शतक वनडे करियर का 53वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 84वां शतक रहा, जिससे वह एक प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
कोहली के लिए लगातार शतक बनाना कोई नई बात नहीं। वह अब तक 11 बार वनडे में बैक-टू-बैक शतक लगा चुके हैं। यह उपलब्धि किसी भी बल्लेबाज से कहीं आगे है। उनके बाद एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने यह कमाल छह बार किया। दिलचस्प यह है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह विराट का लगातार तीसरा वनडे शतक है। विश्व कप 2023 में 101, फिर रांची में 135 और अब रायपुर में 102 रन।
शतकों की कहानी यहीं नहीं रुकती। कोहली ने अब वनडे में 34 अलग-अलग वेन्यू पर शतक ठोके हैं, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे इतिहास में सर्वाधिक वेन्यू पर लगाए गए शतकों का रिकॉर्ड है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कोहली के सबसे ज्यादा वनडे शतक भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका के कोलंबो और बांग्लादेश के मीरपुर में आए हैं। दोनों जगह उन्होंने चार-चार शतक लगाए हैं। इसके बाद विशाखापत्तनम, रांची, पुणे और पोर्ट ऑफ स्पेन में तीन-तीन शतक दर्ज हैं। इसके अलावा एडिलेड, कोलकाता, गुवाहाटी, नागपुर और मुंबई में उन्होंने दो-दो बार तीन अंकों की पारी खेली है।
दिल्ली, होबार्ट, दुबई, चेन्नई, मोहाली, डरबन, हरारे, कैनबरा, मेलबर्न, सेंचुरियन सहित कुल 34 जगहों पर कोहली ने अपना बल्ला गरजाया है और यह संख्या आने वाले महीनों में और बढ़ सकती है।
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…