दिल्ली/NCR

हम भी दम तोड़ रहे हैं… दिल्ली की घुटन पर संसद के बाहर हंगामा, सोनिया गांधी का सरकार पर प्रहार

Opposition Protest In Parliament: राष्ट्रीय राजधानी और NCR में बिगड़ती हवा ने गुरुवार को संसद परिसर में विपक्ष को सड़क पर उतरने पर मजबूर कर दिया। मकर द्वार के बाहर विपक्षी दलों ने हाथों में प्लेकार्ड लिए नारेबाज़ी की और प्रधानमंत्री से “बयान नहीं, तुरंत कार्रवाई” की मांग की। प्रदर्शन में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य विपक्षी नेता मौजूद रहे।

जीवन-मरण का सवाल

मीडिया से बात करते हुए सोनिया गांधी ने प्रदूषण को “जीवन-मरण का सवाल” बताते हुए कहा, “सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह तुरन्त कदम उठाए। बच्चे सांस नहीं ले पा रहे, और मेरे जैसे बुज़ुर्गों के लिए भी हालात बहुत मुश्किल हो गए हैं।” प्रदर्शन में कई सांसद प्रतीकात्मक विरोध के लिए मास्क पहनकर पहुंचे ताकि हवा की गंभीर स्थिति को रेखांकित किया जा सके।

स्वास्थ्य आपात स्थिति

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वायु प्रदूषण को राजनीतिक रंग देने के बजाय इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “बाहर हवा की हालत बिगड़ी है। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी प्रभावित हैं। हर साल सिर्फ बयानबाज़ी होती है, ठोस कदम नहीं उठाए जाते। हम सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन एक्शन ज़रूरी है।”

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी इसे “स्वास्थ्य आपात स्थिति” बताते हुए कहा कि वे सदन में काम रोको प्रस्ताव दे चुके हैं। उनके अनुसार, दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंच चुका है और आम लोगों की हालत गंभीर होती जा रही है। राजधानी में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता ने एक बार फिर स्वास्थ्य, राजनीति और शासन तीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़े: विराट कोहली के 53 शतक, 34 मैदान… भारत से बाहर इन दो शहरों में बरसे सबसे ज्यादा रन

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

9 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

11 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

12 hours ago