लाइफस्टाइल

रोज खाने वाली इन 8 चीजों से दूरी बनाते हैं AIIMS-हार्वर्ड प्रशिक्षित डॉक्टर, जानें क्यों

Foods to avoid for gut health: कई बार व्यस्तता या भूख लगने पर हॉट डॉग, पैकेज्ड स्नैक्स या इंस्टेंट फूड आसान विकल्प लगते हैं। लेकिन नियमित रूप से ऐसे अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ और मीठे पेय लेने से सेहत पर धीरे-धीरे नकारात्मक असर पड़ सकता है। कैलिफोर्निया के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने 14 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट में उन 8 चीजों के बारे में बताया, जिन्हें वे खुद खाने से बचते हैं।

1. इमल्सीफायर वाले पैकेज्ड फूड

पॉलीसॉर्बेट-80 और कार्बोक्सीमेथिलसेल्यूलोज जैसे कृत्रिम थिकनर और इमल्सीफायर कुछ पैकेज्ड आइसक्रीम और प्रोसेस्ड बेक्ड फूड में पाए जाते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, इनसे आंतों में सूजन और गट बैरियर प्रभावित होने का खतरा जुड़ा है।

2. हाई-फ्रक्टोज कॉर्न सिरप

यह कृत्रिम स्वीटनर केचप और बारबेक्यू सॉस जैसे उत्पादों में मिल सकता है। डॉ. सेठी के अनुसार, इसका संबंध लिवर में फैट जमा होने और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर समेत अन्य बीमारियों से है।

3. प्रोसेस्ड मीट और हॉट डॉग

सलामी, सॉसेज और अन्य cured, salted या smoked मीट में कैलोरी, सोडियम और सैचुरेटेड फैट ज्यादा हो सकता है। डॉक्टर ने प्रोसेस्ड मीट को कोलोरेक्टल कैंसर के लिए WHO Group 1 carcinogen वर्ग में बताया।

4. डाइट ड्रिंक्स

सुकरालोज और सैकरिन जैसे कृत्रिम स्वीटनर वाले डाइट ड्रिंक्स से बचने की सलाह दी गई है। डॉक्टर के मुताबिक, इनके माइक्रोबायोम की विविधता कम करने से जुड़े मजबूत प्रमाण हैं।

5. मीठे ब्रेकफास्ट सीरियल

Chocos और Fruit Loops जैसे सीरियल रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हो सकते हैं, भले ही इन्हें सुविधाजनक या हेल्दी नाश्ते के विकल्प के तौर पर पेश किया जाता हो।

6. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड प्रोटीन बार

प्रोटीन बार सुविधाजनक लगते हैं, लेकिन कई में अत्यधिक प्रोसेसिंग और लंबे-चौड़े इंग्रीडिएंट्स होते हैं। डॉ. सेठी कहते हैं, “लंबी इंग्रीडिएंट लिस्ट रेड फ्लैग है।”

7. डिब्बाबंद सूप

कैन वाले सूप में सोडियम की मात्रा काफी अधिक हो सकती है। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि ज्यादा सोडियम चुपचाप हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

8. Red 40 और Yellow 5

पेट्रोलियम से बने ये सिंथेटिक फूड कलर्स सॉफ्ट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, चिप्स, कैंडी और सीरियल में पाए जाते हैं। डॉ. सेठी के अनुसार, बच्चों के स्नैक्स में इनका संबंध आंतों की सूजन और हाइपरएक्टिविटी से बताया गया है।

ये भी पढ़े: UGC-NET के 3 विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने घोषित की तारीखें; NEET के बाद इस साल दूसरी परीक्षा रद्द


Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago