Breaking

8 मार्च को दिल्लीवासियों को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात, जानें हर रूट की पूरी जानकारी

Delhi Metro: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 8 मार्च को राजधानी में कई महत्वपूर्ण मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही, फेज-V (ए) के तहत तीन नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक है और इससे राजधानी में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में सुधार होगा, सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होगी और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम दिल्ली के डीडीए उत्सव स्थल-3 (निरंकारी मंडल के सामने) सुबह आयोजित होगा।

दो नए कॉरिडोर बढ़ाएंगे मेट्रो नेटवर्क की पहुंच

मुख्यमंत्री ने बताया कि मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन की लंबाई 12.3 किलोमीटर है, जिसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन हैं। यह पिंक लाइन का हिस्सा है और इसके जुड़ने से दिल्ली को देश की पहली पूर्ण रूप से संचालित रिंग मेट्रो प्रणाली मिलेगी। इस कॉरिडोर पर मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशन स्थित हैं।

वहीं, दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का विस्तार है, जिसकी लंबाई 9.92 किलोमीटर और इसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। इस विस्तार के बाद मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी। इस कॉरिडोर के स्टेशन हैं दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग दृष्टि से भी ये कॉरिडोर विशेष महत्व रखते हैं। दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का हिस्सा लगभग 28.36 मीटर ऊँचा है, जो दिल्ली मेट्रो के एलिवेटेड सेक्शन में सबसे ऊँचा है। मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर में यमुना नदी पर नया डबल-डेकर वायडक्ट और पुल बनाया गया है, जिसमें मेट्रो ट्रैक और सड़क फ्लाईओवर दोनों एक ही संरचना में हैं।

फेज-V (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि फेज-V (ए) के तहत तीन नए मेट्रो कॉरिडोर का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। ये कॉरिडोर हैं:

सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर (रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ) – लंबाई 9.913 किलोमीटर, भूमिगत और नौ नए स्टेशन। यह कॉरिडोर इंडिया गेट, कर्तव्य भवन और अन्य प्रमुख स्थलों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।

गोल्डन लाइन विस्तार (एरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1) – लंबाई 2.263 किलोमीटर, भूमिगत, एक नया स्टेशन और पहले से संचालित स्टेशनों से जुड़ा।

गोल्डन लाइन विस्तार (तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज) – लंबाई 3.9 किलोमीटर, एलिवेटेड और इसमें तीन नए स्टेशन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से दिल्ली और एनसीआर के शहरों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के निवासी वायलेट लाइन से तुगलकाबाद और गोल्डन लाइन के जरिए एयरपोर्ट तक जा सकेंगे। नोएडा से यात्री मैजेंटा लाइन और गोल्डन लाइन के जरिए दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब खुलेंगे धामों के कपाट और कैसे करें पंजीकरण

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago