Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश जिसे आजकल उत्तम प्रदेश के नाम से भी जाना जा रहा है। महिला अपराध में सभी को पीछे छोड़ने में लगा हुआ है। रेप की वारदातों की बात की जाए तो यहां चाहे शादीशुदा महिला हो, लड़की हो, बच्ची हो किसी को भी छोड़ा नहीं जा रहा है। यहां जी रहे दरिंदे मासूम बच्चियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मेरठ से सामने आया है जहां एक मेडिकल कॉलेज में पैर का ऑपरेशन कराने भर्ती हुई 13 साल की नाबालिग के साथ एक पेशेंट के रिश्तेदार ने घिनौनी हरकत की है। घटना के बाद बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया जा रहा है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 13 साल की बेटी पैर से परेशान है। जिसकी वजह से वह उसे 20 जून को मेडिकल कॉलेज के बोन डिपार्टमेंट में एडमिट कराया था। इसी वार्ड में मुरादाबाद का मोहित नाम का युवक भी भर्ती था। मौहित का पैर कटा हुआ था जिसकी वजह से उसकी मदद के लिए उसका भाई रोहित रह रहा था। बताया जा रहा है कि नाबालिग शनिवार की रात बाथरूम गई थी। उस दौरान रोहित भी वहां चला गया जहां उसने नाबालिग को बंधक बनाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है।
बहुत देर होने पर जब बेटी वापस न आई तो मां ने जाकर देखा बेटी से जब पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया। सुबह होते ही मां ने पुलिस और अस्पताल के डॉक्टर को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। घटना के बाद से ही आरोपी रोहित मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया है। बच्ची के बयान लिए गए हैं जिससे रेप की पुष्टि हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…