Categories: Others

जिस प्यार के खातिर परिवार को छोड़ा, वही पति बना जान का दुश्मन, गाजियाबाद में गुहार लगाते थाने पहुंची महिला

Ghaziabad News : गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला को प्यार करना भारी पड़ गया है। जिस पति के लिए उसने घर, परिवार को छोड़ा वही उसकी जान का दुश्मन बन गया है। जिससे परेशान होने के बाद से पीड़िता थाने पहुंची है और उसने अपने पति पर मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न, भाई की पत्नी (भाभी) के साथ अवैध संबंध रखने, जबरन गर्भपात कराने और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इन आरोपों को साबित करने के लिए पुलिस को साक्ष्य भी सौंपे हैं। खोड़ा पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरी घटना

महिला ने दर्ज मुकदमे में बताया कि वर्ष 2011 में उनकी शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ खोड़ा निवासी अंकित के साथ प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता को बाद में पता चला कि उनके पति के दिल्ली निवासी उनकी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात की पुष्टि के लिए उन्होंने साक्ष्य जुटाए, जिसमें पति के मोबाइल में मिले कुछ अश्लील फोटो भी शामिल हैं।

परिवार के साथ रच रहा हत्या की साजिश

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि साल 2021 में उनके पति ने उनका जबरन गर्भपात करा दिया, जिसके मेडिकल साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पति और भाभी पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपे गए साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। मुकदमे में पति समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

कपिल मेहरा गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago