ghaziabad
Ghaziabad: थाना सिहानी गेट चौकी नासिरपुर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में रविवार आधी रात एक छात्रा छठी मंजिल से गिर गई। छात्रा की गिरने की नीचे आवाज आई तो गार्ड मौके पर पहुंचे। जिसके आनन फानन में परिवार के लोग छात्रा को यशोदा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता सर्विस करते हे अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रा छठी मंजिल से कैसे गिरी है। फिलहाल इस मामले में थाना पुलिस जांच कर रही है।
यह घटना गाजियाबाद के गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के M 1/611 टावर की है। जहां छठी मंजिल पर रहने वाले अभिषेक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक कि जांच में सामने आया है कि अभिषेक का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है, और दूसरी पत्नी से कोई बच्चा नहीं है। रात 12 बजे जिस समय 14 साल की बेटी खुशी छठी मंजिल से गिरी, उस समय सौतेली मां घर पर नहीं थी। यह भी बताया गया है कि दोनों बहनों के बीच काहसुनी व विवाद हो रहा था। इसके बाद रेलिंग के सहारे खड़ी खुशी अचानक से नीचे गिर गई। रात में सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नासिरपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की।
ये भी पढ़े: गाजियाबाद में आधी रात फैक्ट्री में भीषण आग लगी : शॉर्ट सर्किट के चलते पावर हैंडलूम फैक्ट्री धू-धूकर जलती रही
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी के अनुसार, पूरे प्रकरण में जांच कराई जा रही है। अभी तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। किन हालत में कैसे गिरी है इसकी भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
कपिल महरा गाजियाबाद
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…