उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने बढ़ाया गन्ना का दाम, अब इतने रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा भुगतान

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंगलवार को राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। इस निर्णय से राज्य के लगभग 45 लाख गन्ना किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

बढ़ा गन्ना मूल्य

नई दरों के अनुसार, अगैती प्रजाति का गन्ना अब 370 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। सामान्य प्रजाति का गन्ना 360 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 2025-26 के पेराई सत्र से लागू होगी।

किसानों की आय में बढ़ोतरी का प्रयास

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि यह फैसला किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा, “योगी सरकार ने पिछले सात वर्षों में गन्ना मूल्य में कुल 85 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जो किसी भी पूर्व सरकार की तुलना में सबसे अधिक है।”

प्रदेश में लगभग 29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की खेती की जाती है। गन्ना किसानों के लिए यह नकदी फसल न केवल उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है।

परिवहन और भुगतान व्यवस्था में सुधार

मंत्री ने बताया कि मिल गेट पर परिवहन कटौती सीमा को 45 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया गया है, हालांकि किसानों से अधिकतम 9 रुपये प्रति क्विंटल ही काटे जाएंगे। वर्तमान पेराई सत्र में 86 प्रतिशत गन्ना बकाया भुगतान पहले ही किया जा चुका है और राज्य की 120 चीनी मिलें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

उद्योग और किसानों दोनों को लाभ

प्रदेश में करीब 42 लाख परिवार और 45 लाख श्रमिक गन्ना खेती से सीधे जुड़े हैं। पिछले छह वर्षों में सरकार ने 2.2 लाख करोड़ रुपये के गन्ना बकायों का भुगतान किया है, जिससे किसानों और चीनी मिल मालिकों के बीच भरोसे का माहौल बना है।

गन्ना विकास विभाग का लक्ष्य आगामी सत्र में सकल मूल्य उत्पादन को 1,41,846 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का है। साथ ही चीनी रिकवरी दर को 9.56 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.50 प्रतिशत करने की योजना भी बनाई गई है।

किसानों के चेहरे पर खुशी

गन्ना मूल्य बढ़ने से किसानों में खुशी की लहर है। किसान संगठनों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों की लागत और मेहनत के अनुरूप है। एक किसान ने कहा “यह फैसला किसान हित में ऐतिहासिक है। इससे गन्ना उत्पादक परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।”

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

6 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

33 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago