महाराष्ट्र

नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, बच्चू कडु बोले-‘जरूरत पड़ी तो…’

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर में किसानों का कर्जमाफी को लेकर शुरू हुआ आंदोलन बुधवार को भी थमता नजर नहीं आ रहा है। हजारों की संख्या में किसान राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर डटे हुए हैं और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व प्रहार पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री बच्चू कडु कर रहे हैं। आंदोलनकारी किसानों ने नागपुर को हैदराबाद से जोड़ने वाले इस अहम मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है।

केंद्र से मदद की मांग

बच्चू कडु ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और वे कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे दोपहर 12 बजे के बाद ट्रेनें रोकने का भी कदम उठा सकते हैं। कडु ने कहा, “अगर राज्य सरकार के पास किसानों का कर्ज माफ करने के लिए धन नहीं है, तो केंद्र सरकार को आगे आकर मदद करनी चाहिए। किसान अब और इंतजार नहीं करेंगे।”

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि सरकार बार-बार कर्जमाफी और मुआवजे का वादा करती है, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सूखे और फसल खराब होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, लेकिन राहत के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिला।

मुख्यमंत्री किसानों से मिलने तक नहीं आ रहे

बच्चू कडु ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “मध्य प्रदेश में किसानों को ‘भावांतर योजना’ का लाभ मिल रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां की किसी भी फसल को पूरा दाम नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री के पास किसानों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं है।”

उन्होंने आगे बताया कि इस आंदोलन में फिलहाल डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल हैं और आने वाले घंटों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

राज्य सरकार के लिए चुनौती

नागपुर में किसानों का यह विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, जबकि किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़े - Satara Doctor Death: सतारा केस में नया ट्विस्ट, आरोपी ने कहा कि जबरन फिजिकल होने को कहती थी डॉक्टर

नागपुर में बच्चू कडु के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी कर्जमाफी, फसलों के उचित दाम और सूखा प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं। यदि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और उग्र होने की संभावना है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

26 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago