MODI-TRUMP
India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील अब अंतिम चरण में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 48 घंटे के अंदर यह ट्रेड डील फाइनल कर लिया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली और वाशिंगटन में लगातार बातचीत हो रही है। भारत की ट्रेड टीम इस समय वाशिंगटन में मौजूद हैं अब वो डील फाइनल करने के बाद ही दिल्ली लौटेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत और अमेरिका ने व्यापार समझौते के लिए 9 जुलाई तक की तारीख तय की थी। हालांकि इससे पहले 48 घंटों के अंदर एक छोटा व्यापार समझौता हो सकता है। अमेरिका टैरिफ को लेकर भी विचार कर सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों देश कई मुद्दों को लेकर अपनी बातों पर अड़े हुए हैं।
अमेरिका चाहता है कि भारत जेनिटिकली मॉडिफाइड फसलों के लिए अपना बाजार खोल दें। इसके अलावा भी कई तरह की डील की मांग कर रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका भारत के डेयरी और कृषि क्षेत्र में अपनी दखल बढ़ान चाहता है। भारत जूते, कपड़े और चमड़े जैसे सामान को टैरिफ में रियायत चाहता है। दोनों देश अपने मुद्दों पर अभी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद 2 अप्रैल को भारतीय उत्पादों पर 26 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिसे बाद में 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। इस टैरिफ के अलावा, 10 प्रतिशत का बेसलाइन टैरिफ भी लागू रहेगा। भारत अमेरिका द्वारा लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ को पूरी तरह से खत्म करने पर चर्चा कर रहा है।
Disha Salian Case: दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य ठाकरे को मिली क्लिनचीट
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…