Mumbai News : हमारे समाज में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार काम किए जा रहे हैं। बच्चियों के साथ घटनाओं के बाद अब लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला मुंबई से सामने आया है। जिसमें मुंबई के एक स्कूल की महिला टीचर ने अपने 16 साल के स्टूडेंट से शराब पिलाकर बार-बार यौन उत्पीड़न किया है। बताया जा रहा है कि यह महिला स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी। नाबालिग का कहना है कि उसकी टीचर उसे मुंबई के आलीशान फाइव स्टार होटल में लेकर जाती थी। वहां जाकर उसके साथ संबंध बनाती थी। पुलिस ने महिला टीचर पर POCSO के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक नामी स्कूल में इंग्लिश पढ़ाने वाली महिला टीचर पर उसी के स्टूडेंट ने गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 16 साल के 11वीं में पढ़ने छात्र का आरोप है कि महिला टीचर ने उसके साथ यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। नाबालिग के बयान के अनुसार उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला टीचर ने अपनी एक सहेली के जरिए उस लड़के को कन्विंस किया। छात्र का आरोप है कि पहले उसकी टीचर उसे शराब पिलाती थी। पीड़ित छात्र ने यह भी बताया कि उसकी मैम उसे मुंबई और हवाई अड्डे के पास के कई पांच सितारा होटलों में ले जाती थी। जहां उसके साथ कई बार संबंध बनाए।
इस घटना के बाद छात्र सदमे में रहने लगा। परिजनों के बार- बार पूछने पर भी वह कुछ नहीं कहता था। व्यवहार में बदलाव देखने का बाद मां ने उससे बात की तब जाकर उसने आपने साथ हो रही घटना के बारे में बताया। परिवार ने इस बात की शिकायत मुंबई पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने महिला टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला शिक्षिका की मदद करने वाली उसकी सहेली अभी भी फरार है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…