Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ सौतेले पिता पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि उनके दूसरे पति ने बेटी के साथ गलत व्यवहार किया। शिकायत के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपने हाथ की नस काट ली। बताया जा रहा है कि उस पर लगे आरोप के बाद पिता ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी पहली शादी 2010 में दिल्ली के सीलमपुर में हुई थी। पहली शादी से उनकी बेटी का जन्म हुआ, लेकिन कुछ समय बाद पति की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। इसके बाद उनके ससुराल वालों ने उनकी दूसरी शादी लोनी बॉर्डर क्षेत्र के एक व्यक्ति से करा दी। महिला अपनी बेटी और दूसरे पति के साथ रह रही थी। आरोप है कि दो दिन पहले, रात में सोते समय सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी ने रोते हुए अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया और कहा कि सौतेले पिता ने उसे चुप रहने की धमकी दी। मां ने तुरंत अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने चाकू से अपनी नस काटने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऋषभ शर्मा, गाजियाबाद
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…