CUET UG Result 2025 :देशभर के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार CUET UG 2025 परीक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। एनटीए ने बताया है कि CUET UG 2025 का रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह दी गई हैं कि वे समय – समय पर वेबसाइट चेक करते रहे ताकि कोई भी अपडेट मिस न हो।
CUET UG का रिजल्ट छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर छात्र देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉग इन करना होगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेना जरूरी होगा, क्योंकि आगे कॉलेजों में एडमिशन के वक्त इसकी जरूरत पड़ेगी।
इस साल CUET की परीक्षा 15 मई से 31 मई 2025 तक देशभर में आयोजित हुई थी। ये परीक्षा तीन फॉर्मेट में ली गई थी- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), पेन-पेपर मोड और हाइब्रिड मोड। यह पहली बार था जब परीक्षा इतनी बड़ी संख्या में अलग -अलग तरीकों से कराई गई।
एनटीए के अनुसार, इस साल करीब 13.5 लाख छात्रों ने CUET UG 2025 परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के लिए देशभर के 300 से ज्यादा शहरों में एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी से यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन चुकी है।
CUET UG 2025 का रिजल्ट आने के बाद छात्र अपने स्कोर के आधार पर अपने मनपसंद यूनिवर्सिटी और कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हर यूनिवर्सिटी की अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है। कुछ यूनिवर्सिटीज मेरिट लिस्ट जारी करेंगी, वहीं कुछ कॉलेज सीधे काउंसलिंग के ज़रिए से एडमिशन देंगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन की जानकारी चेक करते रहें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी तैयार रखें।
Disha Salian Case: दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य ठाकरे को मिली क्लिनचीट
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…