Breaking

कल जो हुआ वो काले धब्बे की तरह था: कांग्रेसी सांसदों के PM की कुर्सी घेराव पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

LS Speaker Om Birla on Opposition: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण टलने पर गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया था, जिस वजह से मैंने उन्हें लोकसभा में नहीं आने की सलाह दी थी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, 'देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ। सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की।'

ये भी पढ़ें: Budget Session: PM मोदी की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, 2004 में मनमोहन सिंह भी नहीं दे सके थे अपना भाषण

स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा?

सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा स्पीकर ने कहा, 'सदन में जो हुआ वह एक तरह से काले धब्बे की तरह था। मेरे पास पुख्ता ऐसी जानकारी आई कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री के पास पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं। अगर ये घटना हो जाती तो यह बेहद निंदनीय नहीं होती। मैंने पीएम से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए और उन्होंने मेरी बात मानी।'

स्पीकर बिरला के बयान पर प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह पूरी तरह झूठ है, पीएम को चोट पहुंचाने का सवाल ही नहीं था। उन्होंने कहा "प्रधानमंत्री अब स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं, उनमें कल सदन में आने की हिम्मत नहीं हुई।" उन्होंने मीडिया से कहा "आप सरकार से क्यों नहीं पूछते कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को क्यों नहीं बोलने दिया जाता। क्या उनके पास कोई भी आधार है कि वे एक सोर्स का उद्धरण देने से रोक दें, उनके पास ये अधिकार नहीं है। तथ्य यह है कि चर्चा इसलिए नहीं हुई, क्योंकि सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं थी।"

सांसदों ने लोकसभा चैंबर में किया हंगामा: स्पिकर

स्पीकर ने कहा कि लोकसभा के चैंबर में आकर कुछ सासंदों ने हंगामा किया और उन्हें पहले से जानकारी थी कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी संसदीय प्रणाली में संविधान ने सदन के सभापति का गरिमामयी स्थान सुनिश्चित किया है। राजनीतिक मतभेदों को संसद के पटल पर नहीं लाया गया है।'

ये भी पढ़ें: लोकसभा में हंगामे के चलते PM मोदी का भाषण टला, सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे होगी शुरू

Anamika Anand

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

1 hour ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago