Others

‘भारत रूस से तेल की खरीद बंद कर देगा’ अमेरिका के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

MEA reaction on Russian Oil: भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'भारत रूस से तेल की ख़रीद बंद कर देगा' बयान पर गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "जहां तक भारत की ऊर्जा आपूर्ति का सवाल है, सरकार कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से कह चुकी है कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। और ये करने के लिए बाज़ार की परिस्थितियों और बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात के मुताबिक ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना हमारी रणनीति का आधार है। भारत ने सभी क़दम इसी सोच के साथ उठाए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।"

ट्रंप के बयान रूस का भी आया है रिएक्शन

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने बुधवार को कहा कि भारत के रूस के साथ ऊर्जा सहयोग के अपने रुख़ पर फिर से विचार करने का कोई कारण नहीं है। मारिया ने कहा कि व्यापार दोनों देशों के लिए लाभकारी है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाज़ार में स्थिरता बनाए रखने में योगदान देता है। मारिया ने कहा कि अमेरिका के लिए यह नया नहीं है कि वह किसी स्वतंत्र देश पर व्यापार के मामले में दबाव डालना अपना अधिकार समझता है।

रूसी तेल को लेकर क्या था अमेरिका का दावा?

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद अब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का बयान आया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के बाद भारत रूसी तेल की खरीद बंद करने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है, जो उनके अनुसार अमेरिकी श्रमिकों और उद्योगों के लिए फायदेमंद होगा। वर्तमान में वेनेजुएला के तेल व्यापार को वाशिंगटन ही संभाल रहा है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप और PM मोदी के बीच ट्रेड डील पर अमेरिका का दावा, कहा- रूस से तेल खरीद पर भारत लगाएगा ब्रेक

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago