नोएडा पुलिस
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में क्राइम करने से लोगों को डर नहीं लग रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नंबर वन नोएडा पुलिस को दबंग चुनौती दे रहे हैं। सुबह ही नोएडा के सेक्टर-53 में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को थार से टक्कर मारी थी। अभी ये मामले ठंडा ही नहीं हुआ था। वहां ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा में दबंगों ने महिला तक को नहीं छोड़ा। महिला कर्मी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो टोल मांग रही थी। इतने में एक दबंग ने उसे उठाकर दूसरी तरफ घसीट दिया। लेकिन ये खौफनाक घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग शहर में बढ़ते अपराध को लेकर सवाल कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सीसीटीवी के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग गाड़ी बिना टोल दिए जबरन ले जा रहे हैं तभी एक महिला कर्मी रोकने के लिए खड़ी होती है लेकिन उसी दौरान एक युवक महिला कर्मी के पीछे से गले को पकड़कर धक्का दे देता है। वहां पर और भी लोग मौजूद हैं लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती जो उसे रोक लें। ये पूरी घटना दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा की है।
दूसरे वीडियो में कुछ लोग टोल पर जाम लगाकर बैठे भी नजर आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो इनमें से कई लोग किसान यूनियन के सदस्य भी प्रतीत होते हैं। वीडियो में भी कुछ लोग भारतीय किसान यूनियन की तरह हरे रंग का कपड़ा पहने भी नजर आ रहे हैं। इस घटना से महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े होते हैं। कैसे आदमी अपनी सारी मर्यादा भूलकर महिलाओं को भी घसीट रहे हैं।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…