Bihar Election Results Countdown
Bihar Election Results Countdown: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में अब कुछ ही घंटे बचे हैं, और उससे पहले महागठबंधन के भीतर हुई अंदरूनी टक्कर सुर्खियों में है। इस बार कांग्रेस, आरजेडी, वाम दलों और वीआईपी के बीच कई सीटों पर ऐसी स्थिति बनी, जिसने गठबंधन की एकजुटता को चुनौती ही नहीं दी, बल्कि उसके चुनावी गणित पर भी गहरा असर डाल दिया।
चुनाव प्रचार के दौरान महागठबंधन ने भले ही साझा मंच और एकता का दावा किया हो, लेकिन जमीन पर तस्वीर बिलकुल अलग थी। करीब 11 विधानसभा सीटों पर सहयोगी दल आमने-सामने नजर आए वो भी सीधे मुकाबले में। इसे ‘फ्रेंडली फाइट’ कहा गया, लेकिन इसका असर कहीं ज्यादा गंभीर था।
यह सीट महागठबंधन की सबसे बड़ी टूट का प्रतीक बनी। कांग्रेस के उमै़र खान, CPI के दिनेश कुमार और RJD समर्थित उम्मीदवार तीनों मैदान में थे। तालमेल पूरी तरह विफल रहा और वोट बिखरने की आशंका बढ़ गई।
कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी दास, CPI के मोहित पासवान और RJD समर्थित उम्मीदवार के बीच तिकोनी लड़ाई दिखी। तीनों साझेदार दल अपने-अपने उम्मीदवारों को पीछे हटाने को तैयार नहीं हुए।
यहाँ कांग्रेस के शिवप्रकाश गरीबदास और CPI के अवधेश कुमार राय अलग-अलग चुनाव लड़ते दिखे। जबकि महागठबंधन का मूल लक्ष्य एनडीए को चुनौती देना था, लेकिन सीट पर आंतरिक मुकाबला हावी रहा।
दोनों सीटों पर कांग्रेस और वाम दलों के उम्मीदवारों ने तालमेल के बजाय सीधे मुकाबले का रास्ता चुना, जिससे विपक्षी वोटों में भारी सेंध की संभावना बन गई।
यहाँ कांग्रेस के मिथिलेश निषाद और VIP उम्मीदवार के बीच महागठबंधन की ‘फ्रैंडली फाइट’ वोटों पर भारी पड़ी।
इन 11 सीटों पर महागठबंधन के भीतर मतभेदों ने हजारों वोटों के बिखरने की स्थिति पैदा कर दी। मतदाता भी उलझन में थे, जिन्हें सहयोगी कहना था, वे ही एक-दूसरे को चुनौती दे रहे थे। गठबंधन ने अंतिम चरण में तालमेल ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन जिस तरह कई सीटों पर नामांकन और प्रचार पहले ही बंटा हुआ था, नुकसान को रोकना मुश्किल हो गया।
यह चुनाव साफ बताता है कि गठबंधन की मजबूती सिर्फ मंच पर नहीं, बल्कि सीटों के तालमेल में दिखती है। जहाँ तालमेल टूटा वहाँ महागठबंधन की सियासी धार भी कमजोर पड़ी। अब देखना यह है कि इन अंदरूनी लड़ाइयों का असर अंतिम नतीजों में कितना दिखता है।
ये भी पढ़ें: पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू: पश्चिमी चंपारण का बड़ा संग्राम! 9 सीटें, NDA की पुरानी बादशाहत और नए मुकाबलों का घमासान
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…
Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…