नोएडा

नोएडा में होने जा रहा है भारत उत्कृष महायज्ञ और श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

Noida News : नोएडा में सेक्टर 110 स्थित महर्षि नगर एक बार फिर आध्यात्मिक उत्सव का केंद्र बनने जा रहा है। यहाँ 16 नवंबर से 25 नवंबर तक “भारत उत्कृष महायज्ञ” और “श्रीराम कथा” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्र की समृद्धि, लोक कल्याण और जनजागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका मुख्य संदेश है — “राष्ट्र की समृद्धि में आपकी समृद्धि”।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दस दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण, यज्ञ और संध्या के समय दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन देश के प्रसिद्ध कथा वाचक द्वारा किया जाएगा। भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में धर्म, सत्य, मर्यादा और सेवा की भावना को प्रबल करने का संदेश इस आयोजन के माध्यम से दिया जाएगा।

श्रीवास्तव ने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पर्यावरण शुद्धि, मानसिक शांति और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाना है। आयोजन स्थल पर हर दिन भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामूहिक प्रार्थनाएँ भी होंगी, जिनमें स्थानीय कलाकार और विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान साधु-संत, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। समिति की ओर से व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं — यज्ञशाला की सजावट, भक्तों के बैठने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

अंत में अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे परिवार सहित इस पुण्य अवसर पर पहुँचकर राष्ट्र उत्थान, सामाजिक सद्भाव और आत्मिक शांति के इस अद्भुत महायज्ञ में सहभागी बनें।

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

7 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

7 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

9 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

10 hours ago