उत्तर प्रदेश

बढ़े हाउस टैक्स को कम करवाने पार्षदों का दल पहुँचा लखनऊ

लखनऊ। पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन लगातार बढ़े हाउस टैक्स का विरोध कर रहा है। जब गाजियाबाद में पार्षदों को सफलता नही मिली तो पार्षदों के एक दल ने लखनऊ की ओर रुख किया। सोमवार की सुबह पार्षद नगर विकास मंत्री ऐ0के0 शर्मा के कैम्प कार्यालय पर पहुँचे जहाँ सभी ने त्रिसूत्रीय विषयो पर पत्र देते हुए बताया कि 9 अक्टूबर 2024, 7 मार्च 2025, व 30 जून 2025 की बोर्ड बैठक में पदेन सदस्यों सहित सभी पार्षदों द्वारा बढ़े हाउस टैक्स का प्रस्ताव सर्वसहमति से निरस्त कर दिया। पार्षदों ने बताया बढ़े हाउस टैक्स के प्रस्ताव निरस्त होने के बाद भी 1 अप्रैल से ही नगर निगम के पोर्टल पर बढ़ा हाउस टैक्स प्रदर्शित होने लगा और मजबूरन व अज्ञानता में बहुत से सम्पत्ति मालिको ने जमा भी कर दिया है। शहर में व्यापार मंडल, आरडब्लूए व स्थानीय निवासी बढ़े हाउस टैक्स का विरोध कर रहे हैं पार्षद उन्हें समझकर वापस भेज देते है। अब सब्र का बांध टूट गया है जनता सड़क पर आने लगी है। नगर विकास मंत्री ने जल्दी ही इस विषय के समाधान का आश्वासन दिया। पार्षदों ने विकास के कार्यो व कार्यकारणी, बोर्ड बैठक नियमित होने की बात कही। दोपहर बाद पार्षद दल गाजियाबाद जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण से मिलने उन के कार्यालय पहुँचे जहाँ प्रभारी मंत्री ने पार्षदों के विषय को गम्भीरता से समझा और कहा आप सभी को जल्दी ही इस विषय पर समाधान मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गौरव सौलंकी, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद ओम प्रकाश ओढ़, पार्षद देव नारयण शर्मा, पार्षद शिवम शर्मा, पार्षद कन्हिया लाल, पार्षद भूपेंद्र कुमार, पार्षद संतोष सिंह राणा, पूर्व पार्षद मो0 जाकिर अली सैफी, पार्षद पति डॉक्टर पवन गौतम आदि उपस्थित रहे।

Sanjiv Kushwaha

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

16 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

17 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

18 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

19 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

19 hours ago