Weather Update
Weather Update :अब सितंबर के करीब 10 दिन बीत जाने के बाद मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के शुरुआती हफ्ते में मॉनसून कमजोर पड़ गया है और अगले दिनों में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश तो हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना बेहद कम है।
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्र में आज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज (9 सितंबर) आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। जबकि 10 और 11 सितंबर को भी राज्य में कुछ बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में आज गर्मी और उमस से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर से प्रदेश में भारी बारिश शुरू हो सकती है। इस दौरान सबसे पहले तराई बेल्ट के जिलों में बारिश का असर दिखेगा।
बारिश थमने से बिहार में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हालांकि, कई इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश जरूर हुई है। लेकिन कुछ खास राहत नहीं मिल सकी है।
ये भी पढ़े – Zomato-Swiggy यूज़र्स के लिए झटका! ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना होगा महंगा; बढ़ाया प्लेटफॉर्म चार्ज
पंजाब में भीषण बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में फिलहाल दो-तीन दिनों तक बारिश से राहत के आसार हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…