Jharkhand News
Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में शनिवार की रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। घरेलू विवाद का तनाव इतना बढ़ गया कि एक पति ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह चार शवों के मिलने के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया।
पुलिस और परिवार के मुताबिक 30 वर्षीय बीरेंद्र मांझी शनिवार को अपनी पत्नी आरती (24) और दोनों बच्चों 4 साल की रूही और 2 साल के विराज को देवघर जिले के पालाजोरी स्थित ससुराल से घर लाया था। घर लौटने के बाद रात के खाने से पहले ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। परिजनों का कहना है कि विवाद देर रात अचानक तीखा हो गया।
रात के सन्नाटे में घर से कोई आवाज़ बाहर नहीं आई, लेकिन सुबह जब परिवार वालों ने आवाज दी और घर का दरवाज़ा नहीं खुला तो शक बढ़ा। खिड़की से झांकने पर जो नज़ारा दिखा, उसने सभी के पैरों तले ज़मीन खिसका दी अंदर चारों के शव पड़े थे।
जांच में यह सामने आया कि गुस्से में बीरेंद्र ने पहले पत्नी आरती की हत्या की, इसके बाद दोनों मासूम बच्चों की जान ले ली। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि छोटा बेटा विराज पहले से ही दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और इलाज के लिए उसे भोपाल ले जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन हर उम्मीद उसी रात हमेशा के लिए खत्म हो गई। पत्नी और बच्चों को मारने के बाद बीरेंद्र ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
हंसडीहा पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अधिकारी इस मामले को घरेलू विवाद का चरम रूप मान रहे हैं, लेकिन कई अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है ताकि घटनाओं की सही तस्वीर सामने आ सके। बरदेही गांव में लगातार दूसरे दिन सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग इसे इलाके के इतिहास में सबसे दर्दनाक पारिवारिक त्रासदी बता रहे हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली का दहला दिल, खाना देने निकली 12 साल की बच्ची दो दिन बाद यमुना किनारे झाड़ियों में मिला शव
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…