noida crime
Noida Crime : नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बिल्डिंग ठेकेदार की दुनिया एक झटके में उजड़ गई है। चार बच्चों का पिता, जिसने अपनी 19 वर्षीय बेटी के विवाह के लिए पाई-पाई जोड़कर गहने बनवाए थे और साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी इकट्ठी की थी, आज सब कुछ खो चुका है।
घटना की शुरुआत 4 जुलाई से हुई जब ठेकेदार की पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। शुरू में परिवार को लगा कि वह कहीं रिश्तेदारों के यहां गई होगी, लेकिन जब दिन बीतते गए तो सच्चाई का पता चला। पत्नी अपनी बेटी के विवाह के लिए जुटाए गए सारे गहने और नकदी लेकर एक गार्ड सुपरवाइजर के साथ फरार हो चुकी थी। पीड़ित ठेकेदार के अनुसार, उसकी पत्नी जिस सोसायटी में काम करती थी, वहीं के गार्ड सुपरवाइजर के साथ उसका अवैध संबंध था। दोनों ने मिलकर यह योजना बनाई और बेटी की शादी से ठीक पहले सब कुछ लेकर भाग गए।
दोनों के फोन भी बंद आ रहे हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना से ठेकेदार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। उसे डर है कि बेटी की शादी भी टूट सकती है क्योंकि सारा पैसा और गहने चले गए हैं। परिवार में 19 साल की बेटी के अलावा तीन बेटे भी हैं, जो इस दुखद घटना से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
सेक्टर-113 थाने की पुलिस (Noida Crime) ने शुरू में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था, लेकिन जब ठेकेदार को पुलिस की कार्रवाई से संतुष्टि नहीं मिली तो उसने कोर्ट का रुख किया। न्यायालय के आदेश पर अब गार्ड सुपरवाइजर के खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीम दोनों की तलाश में जुटी है। यह मामला न केवल एक पारिवारिक त्रासदी है बल्कि समाज में बढ़ते नैतिक पतन का भी प्रतीक है, जहां एक मां अपनी बेटी के भविष्य से खिलवाड़ करने से नहीं हिचकिचाई।
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…