लाइफस्टाइल

सुबह-सुबह एक चम्मच घी! इस एक्ट्रेस की खूबसूरती और सेहत का राज

Beauty Tips: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेज जैसे करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह रोज सुबह एक चम्मच देसी घी खाती हैं। ये सुनने में छोटा सा काम लगता है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। ये घी उनकी सेहत और खूबसूरती का बड़ा राज है। आइए जानते हैं कि सुबह-सुबह एक चम्मच घी खाने से क्या फायदे होते हैं:

1. स्किन को बनाता है सुंदर और चमकदार

देसी घी खाने से त्वचा (स्किन) को अंदर से पोषण मिलता है। इससे चेहरा चमकने लगता है और स्किन सॉफ्ट रहती है।

2. पाचन को करता है मजबूत

घी पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। यह कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। अगर पेट साफ रहता है, तो पूरे दिन हल्का और अच्छा महसूस होता है।

3. दिमाग के लिए फायदेमंद

घी दिमाग को तेज और शांत रखता है। इससे सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है और तनाव कम होता है। पढ़ाई या ऑफिस का काम हो, घी दिमाग को एक्टिव बनाए रखता है।

4. वजन घटाने में भी मदद करता है

कई लोगों को लगता है कि घी खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सही मात्रा में लिया गया देसी घी शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

5. कैसे लें घी?

रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाएं। चाहें तो इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। ध्यान रहे घी शुद्ध और घर का बना हुआ होना चाहिए

6.घी को रोटी या दाल में मिलाकर खाएं

अगर सुबह-सुबह घी अकेले नहीं खा पा रहे हैं, तो आप इसे रोटी या दाल पर डालकर खा सकते हैं। इससे खाना भी स्वादिष्ट बनता है और घी के फायदे भी मिल जाते हैं।

7.घी को हल्दी के साथ लें (इम्यूनिटी बूस्टर)

अगर आप बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो एक चुटकी हल्दी को एक चम्मच गर्म घी में मिलाकर खाएं। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है।

8.घी को त्वचा और होठों पर भी लगाएं

सिर्फ खाने में ही नहीं, घी को स्किन पर लगाने से भी फायदा होता है। अगर होंठ फट रहे हों या स्किन ड्राय हो, तो थोड़ा सा देसी घी लगाएं नमी आएगी और त्वचा को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने मचाया धमाल, पहले ही दिन रचा कमाई का इतिहास!

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

5 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

5 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

6 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

7 hours ago