Categories: Others

नोएडा में डॉगी टेरर! 31 मोहल्ले बने हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी

Noida Dog Attack : शहर में कुत्ते काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बढ़ते मामलों के देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने जिले के निवासियों के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सेक्टर-130, सेक्टर-110, नंगली-वाजिदपुर, बिसरख, दुजाना और अच्छेजा सहित 31 क्षेत्रों को आवारा कुत्तों के हमलों के हॉटस्पॉट घोषित किया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन इलाकों में निवासियों को घर से निकलते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि विभाग ने इसके बारे में क्या डीटेल दी है।

छह महीनों के आंकड़ों ने किया खुलासा

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने 2025 की शुरुआत के छह महीनों के दौरान हुए कुत्तों के हमलों के आंकड़ों के आधार पर यह चिंताजनक रिपोर्ट तैयार की है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में हॉटस्पॉट की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2024 में जहां सदरपुर कॉलोनी (सेक्टर-45), जेजे कॉलोनी (सेक्टर-8,9), खोड़ा, हरौला (सेक्टर-5) और कुछ ग्रामीण क्षेत्र शामिल थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 31 तक पहुंच गई है।

इन इलाकों के भी हॉटस्पॉट घोषित किया

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भंगेल स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत सेक्टर-130, सेक्टर-110 और नंगली-वाजिदपुर गांव प्रमुख हॉटस्पॉट हैं। बिसरख स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में विलेज बिसरख, हल्दौनी, नंगला-चरनदास, दुजाना, अच्छेजा, पलवारी, सदरपुर, बरौला, जेजे कॉलोनी सेक्टर-8-9, सेक्टर-5 हरौला, पतवाड़ी, छपरौला, कुलेसरा, बरौला और मिर्जापुर शामिल हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा की बात करें तो दनकौर स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ओमीक्रान 1,2,3, डाढा, कासना, अट्टा फतेहपुर, जलपुरा, खरेली हाफिजपुर, उस्मानपुर व कनारसी जबकि जेवर सीएचसी में मोहल्ला व्यापारान, जहांगीरपुर, रबूपुरा, फलैदा और थोरा को हॉटस्पॉट के रूप में घोषित किया गया है।

शहर में केवल एक सेंटर

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरे शहर में केवल एक एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर संचालित है। यहां प्रतिदिन केवल 30 कुत्तों की नसबंदी की जा सकती है, जबकि पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद नोएडा प्राधिकरण और एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की टीमों को संबंधित क्षेत्रों में भेजा जाता है। इन टीमों का मुख्य काम आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण करना है।

क्या बोले सीएमओ-

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने इस मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए कहा, “इन इलाकों में कुत्तों के काटने के मामले अधिक आते हैं, जिस आधार पर हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। हम सभी क्षेत्रों में निरंतर निगरानी कर रहे हैं। पीड़ितों को एंटी रेबीज वैक्सीन जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है। प्राधिकरण और सीवीओ के साथ मिलकर इन घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए समन्वित कार्रवाई की जा रही है।”

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में BDS की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार..

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

17 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

23 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

41 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago