उत्तर प्रदेश

मुंबई से पनामा तक मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क…छांगुर बाबा केस में बड़ा खुलासा

Changur Baba case : अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का काला कारोबार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलता हुआ नजर आ रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताजा जांच में इस नेटवर्क के बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं. जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा ने विदेशों से भारी फंडिंग प्राप्त की थी. जिसका इस्तेमाल वो धर्मांतरण और अवैध संपत्तियां खरीदने में कर रहा था.

22 बैंक खातों में लगभग 60 करोड़ रुपये का लेनदेन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों के 22 बैंक खातों में लगभग 60 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है. इन खातों में अनियमित ट्रांजेक्शंस की लंबी सूची है, जिनका स्रोत और उद्देश्य स्पष्ट नहीं है. इन खाता धारकों में छांगुर बाबा के करीबी रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम भी शामिल हैं,जो मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे थे.

मुंबई में अवैध संपत्ति का सौदा

जांच में यह भी सामने आया है कि छांगुर बाबा ने मुंबई में रनवल ग्रींस नामक एक लक्जरी कॉम्पलेक्स खरीदी थी और इस संपत्ति के सौदे में संदिग्ध फंडिंग का इस्तेमाल किया गया था. ईडी ने इस सौदे से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि यह संपत्ति विदेशी फंडिंग से खरीदी गई हो सकती है,जो मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा हो.

पनामा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तार

ईडी को छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क के पनामा स्थित एक कंपनी लोगोस मरीन से भी संबंधों का पता चला है. इस कंपनी के दस्तावेज और अभिलेख जब्त किए गए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि छांगुर बाबा और उसका गिरोह विदेशों में भी पैसे का अवैध लेन-देन कर रहा था. पनामा का नाम मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स हेवन्स के मामलों में पहले भी आता रहा है और अब इस नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन की भी पुष्टि हो गई है.

लखनऊ के बुटीक में मिलीं अवैध संपत्तियां

लखनऊ में छांगुर बाबा के अवैध कारोबार से जुड़े कुछ अहम दस्तावेजों का खुलासा हुआ है. सुभाष नगर स्थित आसवी बुटीक को छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों ने अवैध संपत्तियों और दस्तावेजों को छिपाने के लिए अड्डा बना रखा था. ईडी ने बुटीक से कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं,जो छांगुर के काले धंधे से जुड़ी संपत्तियों की पुष्टि करते हैं. इस बुटीक को फिलहाल सील कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी है पैठ

ईडी की जांच में नवीन रोहरा और नीतू रोहरा उर्फ नसरीन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. ये दोनों छांगुर बाबा के साथ मिलकर संदिग्ध लेनदेन और संपत्ति सौदों में शामिल थे. ईडी ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इनसे जुड़ी संपत्तियों को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है.

ईडी के अधिकारियों का कहना है कि छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क के खिलाफ अब तक काफी ठोस सबूत एकत्र किए जा चुके हैं, और जल्द ही इन सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा करता है, जो न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी अपनी पैठ बनाए हुए था.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago