उत्तर प्रदेश

झांसी में अफेयर की कहानी ने मचाया बवाल: पत्नी, होटल और एक युवक… जब गुस्से में अंधा हुआ पति

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां शक, प्यार और बदले की कहानी ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को खबर मिली कि उसकी पत्नी किसी और के साथ होटल में है। बस, इतना सुनते ही उसका खून खौल उठा। वह बिना कुछ सोचे-समझे दोस्तों के साथ सीधे होटल जा पहुंचा।

होटल के कमरे में पहुंचते ही उसने एक युवक को देखा और बिना कुछ पूछे उसी पर टूट पड़ा। उसे लगा यही उसकी पत्नी का प्रेमी है। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। पति ने युवक को पकड़ लिया और उसे अपनी दुकान पर ले जाकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार के बीच युवक बुरी तरह घायल हो गया।

कहानी में आया ट्विस्ट

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट बाद में सामने आया। जिस युवक को पति ने प्रेमी समझकर पीटा था, वह निर्दोष निकला। उसका नाम सोनू बताया गया है, जो उसी इलाके का रहने वाला है। सोनू के मुताबिक, वह होटल में किसी काम से गया था, तभी एक महिला ने उससे बाहर निकलने में मदद मांगी। वह बस उसकी मदद कर रहा था, लेकिन तभी महिला का पति वहां पहुंच गया और बिना सच्चाई जाने उसे पीटना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें साफ दिख रहा था कि कुछ लोग सोनू को बुरी तरह मार रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। मऊरानीपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया। सीओ मऊरानीपुर मनोज कुमार ने बताया कि जयंती पैलेस होटल के पास प्रमोद नामक व्यक्ति ने अपने दोस्तों राजेश और मुकेश के साथ मिलकर सोनू को गलतफहमी में पीटा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

ये भी पढ़े:  सलमान का रैंप पर शाही अंदाज़, सुष्मिता सेन संग खास मुलाकात

चर्चा का विषय बना अफेयर

वहीं घायल युवक सोनू ने पुलिस को बयान दिया कि वह सिर्फ मदद करने गया था, लेकिन शक में उसे बेरहमी से मारा गया। यह मामला अब पूरे झांसी में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक अफेयर की अफवाह ने न केवल एक निर्दोष की जान जोखिम में डाल दी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि गुस्सा और शक जब हद पार करते हैं, तो सच्चाई की आवाज दब जाती है।

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago