Delhi News
Delhi News : दिल्ली सरकार द्वारा संचालित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (IHBAS) में 26 सप्ताह के शिशु की मौत हो गई। घटना की वजह बुनियादी चिकित्सा संसाधनों की कमी और देखभाल में देरी के कारण बताई गई। इस मामले की जांच में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (nhrc) भी पूरी तरह लग गई है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) भी इस मामले की जांच कर रही है। आयोग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है कि मृतक शिशु की माँ का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
आयोग ने रिपोर्ट की जाँच की है और कहा है कि अगर यह सच है, तो यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस भेजा है। दो हफ्ते के भीतर इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
मृतक शिशु की मां, 21 वर्षीय पूजा, एक बेसहारा मरीज थीं जिन्हें अदालत के आदेश के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूजा को 4 सितंबर को जीटीबी अस्पताल से IHBAS में लाया गया था। उस समय वह 26 सप्ताह की गर्भवती थीं।
डॉ. प्रीति के अनुसार, पूजा को रविवार शाम करीब 5 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। और उसने शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया। आरोप है कि इहबास में महिला और उसके नवजात शिशु को इलाज नहीं दिया गया। गर्भनाल काटने के लिए क्लैंप तक नहीं था।
जन्म के तुरंत बाद शिशु और पूजा को पास के स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया। समय से पहले जन्म और अविकसित फेफड़ों के कारण शिशु की रात 9:12 बजे मौत हो गई।
इस घटना से IHBAS में गंभीर व्यवस्थागत कमियाँ सामने आई हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने खुद माना कि प्रसव के लिए जरूरी सुविधाएँ मौजूद नहीं थीं, जबकि वहां गर्भवती मरीज भर्ती थी। इसके अलावा, मरीज के परिवार का कोई संपर्क विवरण भी उपलब्ध नहीं था।
पूजा अभी जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं। महिला कार्यकर्ता संगीता गुलाटी ने कहा कि यह घटना मरीज के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और मानसिक रूप से बीमार लोगों की सुरक्षा और देखभाल पर सवाल खड़े करती है।
अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया
IHBAS के निदेशक राजिंदर के. धमीजा ने कहा कि इस मामले में किसी तरह की लापरवाही के आरोप सही नहीं हैं। मातृ एवं शिशु वार्ड की प्रमुख डॉ. प्रतिभा गहलावत ने अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।
ये भी पढ़े : यूपी-बिहार में सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, सर्दी की दस्तक के साथ दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…