Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : ‘बिग बॉस 19’ के घर में जब से मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है, तब से शो में झगड़ों का पारा चढ़ गया है। लगभग हर घरवाले से उनकी नोकझोंक हो चुकी है। खासकर नेहल, फरहाना और तान्या से तो उनकी बिल्कुल नहीं बनती। अब आने वाले एपिसोड में एक बार फिर मालती और नेहल के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा, जिसकी वजह बनेगी सूजी का हलवा और फिर मालती का भद्दा कमेंट। दूसरी ओर, मालती की गलती के कारण बिग बॉस पूरे घर को सजा देते है और राशन के 11 आइटम कैंसिल कर देते है। जिसके कारण पूरे घर का माहौल बिगड़ गया है।
प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस, मालती की लापरवाही पर नाराज होकर घोषणा करते हैं, “मालती अपने टेडी बेयर को सही से संभाल नहीं पाई और उन्होंने उसे फर्श पर फेंक दिया, इसलिए मैं घर के 9 नहीं बल्कि 11 राशन आइटम्स कैंसिल कर रहा हूं।”
यह सुनते ही सभी घरवाले भड़क उठते हैं और मालती पर गुस्सा निकालते हैं। मालती सफाई देते हुए कहती हैं, “इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं थी, गलती हो गई, आई एम सॉरी।”
मालती की माफी पर नेहल ताना मारती हैं, जिस पर मालती भड़क जाती हैं। नेहल उन्हें ‘बेवकूफ औरत’ कह देती हैं। जब नेहल किचन में कुछ बात कर रही होती हैं, तो मालती बीच में टोकती हैं। इस पर नेहल कहती हैं, “मालती चाहर, मैं आपसे बात नहीं कर रही हूं और करना भी नहीं चाहती।”
इसके जवाब में मालती का आपत्तिजनक कमेंट सामने आता है “नेक्स्ट टाइम कपड़े पहनकर बात करना मेरे से।”
मालती का यह बयान सुनकर घर का माहौल बिगड़ जाता है। बसीर अली और कुनिका सदानंद खुलकर उनके खिलाफ खड़े हो जाते हैं। कुनिका उन्हें डांटती हैं, जबकि बसीर गुस्से में कहते हैं, “क्या तुम पागलखाने से आई हो? समझ नहीं आता क्या बोलना चाहिए?”
जब मालती बसीर से कहती हैं कि वे लड़कियों की बातों में न पड़ें, तो बसीर पलटकर कहते हैं कि अगर ऐसा ही रवैया रखना है, तो वह शो छोड़कर चली जाएं।
बाद में जब नेहल किचन में सबको बताती हैं कि वह सूजी का हलवा बनाने जा रही हैं, तो मालती तंज कसती हुए कहती है, “गंदा हलवा बनेगा।” यह सुनकर बसीर का गुस्सा फिर फूट पड़ता है और वह मालती को जमकर सुनाते हैं।
ये भी पढ़े - ‘Indian Idol’ पर फेक होने के आरोपों, विशाल हुए गुस्सा, बादशाह बोले …”
कुल मिलाकर, आज 15 अक्टूबर के एपिसोड में मालती और नेहल के बीच तीखी बहस और बवाल देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान इस मामले पर क्या रुख अपनाते हैं — क्या वे मालती को फटकारेंगे या दोनों को सजा मिलेगी?
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…