दिल्ली/NCR

‘जहर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: नकली Closeup और Eno बनकर पहुंच रहा था ज़हर लोगों के घरों तक

Delhi News: दिल्ली में हुई एक बड़ी कार्रवाई ने लोगों की रूह कंपा दी है। वजीराबाद इलाके में चल रही दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकली टूथपेस्ट और ईनो (ENO) बनाने का बड़ा रैकेट पकड़ा है। जो चीजें लोग रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं, वो ही यहां ‘ज़हर’ बनकर तैयार की जा रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों फैक्ट्रियां एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर स्थित थीं। पहली फैक्ट्री में नकली टूथपेस्ट बनाया जा रहा था, जबकि दूसरी में ईनो तैयार किया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इन फैक्ट्रियों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं कि यहां ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की नकल कर नकली माल तैयार किया जा रहा है और इसे दिल्ली समेत कई राज्यों में बेचा जा रहा है।

हैरान करने वाला नजारा

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने जब अंदर कदम रखा तो नज़ारा हैरान करने वाला था। हर जगह टूथपेस्ट के डिब्बे, खाली ट्यूब, नकली कैमिकल और फ्लेवर से भरे ड्रम पड़े थे। वहीं दूसरी फैक्ट्री में ईनो जैसे पाउडर को तैयार करने के लिए सफेद केमिकल और रंग मिलाकर पैकिंग की जा रही थी। इन नकली प्रोडक्ट्स को असली ब्रांड्स के पैकेट में भरकर बाजार में बेचा जा रहा था।

कई इलाकों में सामान की सप्लाई

जांच में सामने आया कि इन फैक्ट्रियों से रोजाना सैकड़ों पैकेट नकली माल दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भेजे जाते थे। जब्त किए गए सैंपल्स की शुरुआती जांच में पाया गया कि टूथपेस्ट में ऐसे केमिकल मौजूद हैं जो दांतों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि नकली ईनो पीने से पेट में जलन और उल्टी जैसी गंभीर प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़े:

फैक्ट्रियों को किया सील

वजीराबाद पुलिस ने तुरंत दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया है और अब यह जांच की जा रही है कि इस गिरोह के पीछे कौन-कौन से सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटर जुड़े हुए हैं। फिलहाल कई लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ नकली प्रोडक्ट का मामला नहीं, बल्कि “धीरे-धीरे जहर बेचने वाला” एक संगठित रैकेट है, जो लोगों के स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। आने वाले दिनों में इस ‘जहर गैंग’ के और खुलासे होने की उम्मीद है।

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

6 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

9 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

9 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

9 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

9 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

9 hours ago