BIHAR ELECTION 2025
Bihar Election: भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पत्नी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें, मैं उन्हें 4 दिन से मना रहा हूं, अगर वो मान जाती हैं तो नामांकन दाखिल करेंगे अन्यथा सिर्फ प्रचार करके भइया तेजस्वी यादव को जिताने की कोशिश करूंगा। खेसारी लाल ने साफ़ कर दिया वो चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पत्नी को मना रहे हैं अभी एक-दो दिन का समय है अगर वह मान जाती हैं तो फिर सही है वरना खेसारी लाल 17-18 के बाद खुद RJD के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव होना चाहिए जिस तरह से तेजस्वी यादव ने 17 महीने के कार्यकाल में बदलाव किया तो जरूरी है जब सबको मौका मिला है तो एक बार इनको भी मौका मिलना चाहिए बिहार में जो विकास होना था वह विकास अभी तक नहीं हुआ है पवन सिंह और उनकी पत्नी के मामले पर खेसारी ने कहा कि बेवजह विवाद नहीं करना चाहिए और इस तरह के विवाद नहीं हो तो अच्छा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर खेसारी की पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाती हैं तो वह छपरा से चुनाव लड़ सकती हैं। 2020 में यह सीट बीजेपी जीती थी। बीजेपी ने यह सीट 2015 में भी जीती थी। अगर चंदा ने यहां से ताल ठोकी तो यह मुकाबला राज्य के सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में से एक बन सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि उनकी उम्मीदवारी चुनावी रणनीति और सेलिब्रिटी प्रभाव का संगम होगी, जिससे RJD के आधार में ऊर्जा आएगी और साथ ही क्षेत्र में भाजपा के प्रभुत्व को चुनौती मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…