A student preparing for SSC attacked a retired female employee the incident was captured on CCTV
Hisar news : हिसार के जवाहर नगर इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक 21 वर्षीय एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) की तैयारी कर रही छात्रा ने 68 वर्षीय रिटायर्ड महिला कर्मचारी पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया. यह वारदात दोपहर करीब ढाई बजे हुई.
घायल महिला उर्मिला ठकराल हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हैं. उनके बेटे बंटी ने बताया कि युवती ने लूटपाट के इरादे से उनकी मां पर हमला किया था. घटना के वक्त उर्मिला अपने घर में अकेली थीं और हमलावर युवती का घर पर आना-जाना था. वारदात के बाद उर्मिला लहूलुहान हालत में घर से बाहर निकली और मदद के लिए गुहार लगाने लगी. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में यह देखा गया कि हमलावर छात्रा घटना के बाद गली में दौड़ती हुई नजर आ रही है. एक महिला पुलिसकर्मी ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर उसे पकड़ लिया.
पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है. सीन ऑफ क्राइम टीम की प्रमुख पूनम के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी. आरोपित छात्रा की पहचान डाटा गांव की 21 वर्षीय तमन्ना के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मामला लूटपाट से संबंधित है और छात्रा ने जानबूझकर महिला पर हमला किया था. पुलिस अब इस वारदात के पीछे के अन्य कारणों का भी पता लगाने में जुटी हुई है.
घायल उर्मिला ठकराल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपित छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…