Breaking

दिल्ली के VVIP इलाके में स्नैचिंग! महिला सांसद से सरेआम सोने की चेन लूटी, मचा हड़कंप

Delhi Snatching : देश की राजधानी के सबसे हाई-प्रोफाइल और सुरक्षित माने जाने वाले लुटियंस ज़ोन में एक चौंकाने वाली वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। कांग्रेस की महिला सांसद आर. सुधा के साथ दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की घटना ने न सिर्फ दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

कैसे और कब हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, सांसद आर. सुधा किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तमिलनाडु हाउस के बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चैन झपटकर तेजी से फरार हो गए। यह सब कुछ महज कुछ सेकंड में हुआ और इतने वीआईपी इलाके में किसी ने उन्हें पकड़ने की हिम्मत तक नहीं की। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

सांसद ने इस घटना को बेहद “चिंताजनक और अस्वीकार्य” बताते हुए तुरंत गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की। सांसद ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और लुटियंस ज़ोन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है। शिकायत के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की कई टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

गौरतलब है कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहीं कुछ ही दूरी पर संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास जैसे उच्च सुरक्षा वाले प्रतिष्ठान स्थित हैं। ऐसे इलाके में बदमाशों का इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाना साफ दर्शाता है कि सुरक्षा इंतजाम कितने कमजोर हैं। इस घटना ने यह अहम सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर राजधानी के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले इलाके में भी जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और इलाके में गश्त व सतर्कता बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़े– ग्रेटर नोएडा से दो दिन पहले लापता हुआ युवक : बुलंदशहर में मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का हंगामा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago