Categories: टेकदेश

Aadhar Card: घर बैठे-बैठे फ्री में अपडेट करें अपना आधार, सेंटर के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति

Aadhar Card New Rules: UIDAI यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फ्री में आधार अपडेट करने की समय सीमा 1 साल तक के लिए बढ़ा दी है। इसके बाद 14 जून 2026 तक आप अपना आधार फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। आधार अपडेट करने के लिए अब आपको सेंटर के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे-बैठे आधार अपडेट हो जाएगा।

UIDAI का नया ऐप

UIDAI QR Code पर आधारित एक ऐप शुरू करने जा रही है। इस ऐप के जरिए यूजर्स के कई काम आसान होने जा रहे हैं। इस ऐप का मकसद आधार कार्ड को और सुविधाजनक बनाना है। आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी अपडेट जैसे बायोमेट्रिक डिटेल, पता या कोई अन्य जानकारी के लिए आपको आधार केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नवंबर तक आधार कार्ड सभी डेटाबेस से जुड़ जाएगा। कोई भी अपडेट OTP के जरिए किया जा सकेगा। ऐप आपके द्वारा सबमिट किए गए डॉक्यूमेंट जैसे जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन आदि से आपकी निजी जानकारी ले लेगा। इसमें आपको फोटोकॉपी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या बदलाव किए जा सकते हैं

UIDAI के नियमों के अनुसार, आधार कार्ड में दी गई जानकारी में बदलाव के लिए अलग-अलग सीमाएँ रखी गई हैं।
आधार कार्ड में लिखे नाम को दो बार तक बदला जा सकता है।
आधार कार्ड में लिखे पते को कई बार बदला जा सकता है। यानी इसके लिए कोई सीमा नहीं दी गई है।
जन्म तिथि: इसमें लिखी जन्म तिथि को सिर्फ़ एक बार ही बदला जा सकता है।
मोबाइल नंबर: आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर को कितनी भी बार बदला जा सकता है। 2025 में ऊपर बताई गई सभी जानकारियाँ मुफ़्त में अपडेट की जा सकेंगी।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago