Categories: देश

तेहरान में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने का आदेश

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग अब नया मोड़ ले सकता है। कहा जा रहा कि अब इस युद्ध में अमेरिका भी कूद सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही वापस लौट जाएंगे। ट्रंप ने लोगों से तुरंत तेहरान खाली करने को कहा है। भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए के एडवाइजरी जारी किया है। तेहरान में सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने का आदेश दिया गया है।

भारतीयों के लिए नंबर जारी

ईरान में भारतीय दूतावास ने आदेश दिया है कि सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान और संपर्क नंबर प्रदान करें। संपर्क करने के लिए नंबर भी जारी किया गया है- +989010144557; +989128109115; +989128109109

खुद से भी चले जाएं तेहरान के बाहर

इसके साथ ही कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ को, जो अपने स्वयं के संसाधनों का उपयोग करके तेहरान से बाहर जा सकते हैं, शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

लगातार हो रहे हमले

मालूम हो कि 13 जून, शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान की न्यूक्लियर साइट और सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। इसके बाद से दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। पिछले 5 दिनों में ईरान के 30 सैन्य अधिकारी और कई वैज्ञानिकों की मौत हो चुकी है। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमले में 230 लोगों की मौत हुई है जबकि 1200 से ज्यादा घायल हैं। वहीं इजरायल में भी 24 लोगों की मौत हुई है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago