Uttar Pradesh : प्रदेश में चिलचिलाती धूप के बाद अब बारिश का सितम देखने को मिलने वाला है। पिछले दिनों में हो रही गर्मी से फिलहाल राहत तो मिली ही है। आईएमबीडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री होने ही वाली है और प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 से 21 जून के दौरान बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के शहरों में झमाझम बारिश देखने को मिलने वाली है।
मौसम विभाग की मानें तो आज 17 जून को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कुछ जिलों में बारिश और गरज चमक पड़ने की संभावना है। कुछ राज्यों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं राजधानी लखनऊ और नोएडा-गाजियाबाद में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में यूपी के कई जिलों जैसे-सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…