Categories: देश

हरियाणवी मॉडल की प्रेमी ने क्यों की चाक़ू से गला रेतकर हत्या, गिरफ़्तारी के बाद अब बॉयफ्रेंड उगलेगा राज

Haryana Model Murder Mystery: हरियाणा के पानीपत की मशहूर मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या मामले में उनके बॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील इसराना का रहने वाला है। बताया जा रहा कि पुलिस को चकमा देने के लिए उसने नहर में कार गिरने का ड्रामा किया था। सुनील ने शीतल की हत्या क्यों की इसका खुलासा अब होगा। शीतल के परिजनों ने 14 जून को उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह उनका डेड बॉडी सोनीपत के खरखौदा के नजदीक एक नहर में मिला था।

देर शाम पकड़ में आया प्रेमी

प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप ने बताया कि सोमवार सुबह सोनीपत पुलिस को खरखौदा के पास नहर में एक महिला का शव मिला। शिनाख्त करने पर शव की पहचान शीतल के रूप में हुई। पुलिस ने पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम आरोपी इसराना के रहने वाले सुनील को पार्क अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

आरोपित ने शुरुआती पूछताछ में हरियाणवी मॉडल शीतल की चाकू से हत्या करने की बात स्वीकार की है। हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने के लिए कार के नहर में गिरने का ड्रामा रचा था। प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप ने बताया कि पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करेगी और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करने का प्रयास करेगी। इसके अलावा पुलिस हत्या के अन्य कारणों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

पीट रहा था बॉयफ्रेंड

बता दें कि शीतल दो दिन पहले अपने घर से एक एल्बम की शूटिंग करने निकली थीं। शीतल की बहन नेता ने जानकारी दी कि शनिवार को बहन ने वीडियो कॉल किया। इस दौरान शीतल ने उसे बताया कि बॉयफ्रेंड उसको पीट रहा है। वह उसे जबरन अपने साथ लेकर जाना चाह रहा है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

7 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

33 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

48 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

52 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

2 hours ago